Russia-Ukraine War One Year Anniversary: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज एक साल पूरा हो गया है। एक साल से चल रहे इस युद्ध की पहली एनिवर्सरी के अवसर पर यूक्रेनी रक्षा मंत्री ने आज युद्ध में अपने देश के आगामी प्लान में नए चेंज के बारे में एक बड़ी बात कही है।
24 फरवरी, 2022 को रूस (Russia) ने दुनिया को चौंकाते हुए कुछ ऐसा कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूस के आर्मी ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया था। यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए किए गए इस हमले के बारे में हर किसी को यही लगा था कि यह युद्ध ज़्यादा समय नहीं चलेगा। पर लगातार मिल रही मदद के दम पर यूक्रेन अभी भी इस जंग में टिका हुआ है और डटकर रूस का सामना भी कर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 24 फरवरी, 2023 को एक साल पूरा हो गया है। इस अवसर पर यूक्रेनी रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव (Oleksiy Reznikov) ने युद्ध में यूक्रेन के आगे के प्लान में नए चेंज की जानकरी दी है।
काउंटर ऑफेंस की तैयारी
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस की आर्मी की तरफ से ही लगातार हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन की आर्मी अभी तक अपने देश को बचाने के लिए डिफेंसिव स्ट्रैटेजी के साथ आगे बढ़ रही थी। पर अब इसमें चेंज करने की तैयारी है। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेज़निकोव ने रूस-यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरा होने के अवसर पर बात करते हुए बताया कि अब उनके देश की आर्मी डिफेंसिव स्ट्रैटेजी के बजाय काउंटर ऑफेंसिव स्ट्रैटेजी बढ़ेगी। यानि की रुसी हमले को यूक्रेनी आर्मी हमले से ही काउंटर करेगी।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन का बदला रुख, दोनों देशों को जल्द से जल्द शांति-वार्ता करने की दी सलाह
यूक्रेन के काउंटर ऑफेंस से युद्ध में आ सकता है नया मोड़
हथियारों की बात की जाएं, तो अमरीका (United States of America) के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) यह साफ कर चुके है कि अमरीका की तरफ से यूक्रेन की अंत तक मदद की जाएगी। साथ ही दूसरे कुछ देश भी यूक्रेन की इस जंग में मदद कर रहे हैं और आगे भी करते रहने की बात कह चुके हैं। ऐसे में यूक्रेन को मिलने वाली इस मदद के दम पर यूक्रेन के काउंटर ऑफेंस से रूस के खिलाफ इस युद्ध में नया मोड़ आ सकता है और यूक्रेन की स्थिति मज़बूत हो सकती है।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन युद्ध का एक साल: जानिए जानमाल का कितना नुकसान, यूक्रेन पर कब्जा क्यों नहीं कर पा रहा रूस