विदेश

Discrimination In USA: ट्रांसजेंडर अब नहीं बन पाएंगे अमेरिका में सैनिक, सेना ने भर्ती पर लगाया बैन

अमेरिका में ट्रांसजेंडर लोगों की सेना में भर्ती पर अब बड़ा फैसला सामने आया है। क्या है इस मामले में अमेरिकी सेना का फैसला? आइए जानते हैं।
2 min read
Feb 15, 2025
US Troops
US Troops

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अपने भाषण में कई बातों पर ज़ोर डाला था। अपने भाषण में ट्रंप ने साफ तौर पर कहा था कि अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर ही मान्य होंगे, पुरुष और महिला। ऐसा कहते हुए ट्रंप ने अमेरिका में ट्रांसजेंडर (Transgender) लोगों को दी जाने वाली मान्यता को रद्द कर दिया था। उसके बाद से ही यह साफ हो गया था कि अब अमेरिका में ट्रांसजेंडर्स के लिए स्थिति पहले जैसी नहीं रहेगी। अब अमेरिकी सेना (US Army) में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर सेना ने बड़ा फैसला लिया है।

अमेरिकी सेना में ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर लगा बैन

अमेरिकी सेना में अब ट्रांसजेंडर्स की भर्ती पर बैन लगा दिया गया है। अमेरिकी सेना के सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया, "अमेरिकी सेना अब ट्रांसजेंडर लोगों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं देगी और साथ ही सेना की सेवा में शामिल सदस्यों के लिए जेंडर चेंज (लिंग परिवर्तन) से जुड़ी प्रक्रियाओं को निष्पादित करना या सुविधा प्रदान करना भी बंद कर देगी।"

तुरंत प्रभाव से लगाई लगी रोक

अन्य पोस्ट में अमेरिकी सेना के सोशल मीडिया अकाउंट की तरफ से लिखा गया, "तुरंत प्रभाव से, जेंडर डिस्फोरिया के इतिहास वाले लोगों के लिए अमेरिकी सेना में सभी नए प्रवेश पर रोक लगाई जाती हैं, और सैन्य सेवा सदस्यों के लिए लिंग परिवर्तन की पुष्टि या सुविधा से जुड़ी सभी अनिर्धारित, अनुसूचित या नियोजित मेडिकल प्रक्रियाओं पर भी बैन लगाया जा रहा है।"

गरिमा और सम्मान से किया जाएगा व्यवहार

अमेरिकी सेना के सोशल मीडिया अकाउंट ने अगली पोस्ट में लिखा, "लिंग डिस्फोरिया वाले लोगों ने अपनी इच्छा से हमारे देश की सेवा की है और उनके साथ गरिमा और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा।"

Updated on:
15 Feb 2025 10:54 am
Published on:
15 Feb 2025 10:54 am