रोड एक्सीडेंट्स (Road Accidents) के मामले दुनियाभर में ही एक बड़ी समस्या है। आए दिन ही दुनिया में कहीं न कहीं, रोड एक्सीडेंट्स की घटनाएं घटित होती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला अब ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) में सामने आया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह बीटब्रिज शहर के पास 65 यात्रियों को ले जा रही अर्बन कनेक्ट बस और 4 लोगों को ले जा रहे ऑरो ट्रांसपोर्ट हॉलेज ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा लुटुम्बा टोल गेट के पास मासविंगो-बीटब्रिज रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार बस, ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे से बीटब्रिज जा रही थी।