विदेश

अमेरिका की नाकाबंदी से क्यूबा में गंभीर संकट, क्या खत्म हो जाएगा विश्व प्रसिद्ध सिगार का अस्तित्व?

अमेरिका ने क्यूबा पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण क्यूबा ऊर्जा संकट और गंभीर आर्थिक स्थिति के संकट से जूझ रहा है। ऐसे हालातों में क्यूबा के विश्व प्रसिद्ध सिगार का अस्तित्व संकट में है।

2 min read
Apr 16, 2026
क्यूबा के विश्व प्रसिद्ध सिगार का अस्तित्व खतरे में है (Photo- IANS)

अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण क्यूबा ईंधन और ऊर्जा संकट का दंश झेल रहा है। अमेरिका ने क्यूबा पर कड़ी नाकाबंदी की है। क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों को अमेरिका धमकी दे रहा है। हालांकि, कुछ समय पहले क्यूबा में सिर्फ एक रूसी तेल टैंकर पहुंचा है। जिससे क्यूबा को कुछ राहत मिली है। ऐसे हालातों में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध क्यूबा के सिगार का उत्पादन बेहद कम हो गया है। ऊर्जा संकट की वजह से क्यूबा का तंबाकू उद्योग ठप पड़ने से आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हुई है।

ये भी पढ़ें

‘ईरान पर समुद्री प्रतिबंध पूरी तरह लागू’, अमेरिका ने खारिज किया सीजफायर बढ़ाने का दावा

अमेरिका की नाकाबंदी से सिगार उत्पादन प्रभावित

अमेरिकी तेल नाकाबंदी के कारण क्यूबा में उपजे ऊर्जा संकट ने देश के प्रमुख निर्यात उत्पाद सिगार उद्योग को गंभीर खतरे में डाल दिया है। देश में ईंधन की कमी के चलते दैनिक बिजली कटौती आम हो गई है। इस साल बिजली ग्रिड तीन बार पूरी तरह ठप हो चुका है। क्यूबा कुल कच्चे तेल की आपूर्ति का लगभग 60 प्रतिशत विदेशों से आयात करता है।

इस साल की सुरुआत में क्यूबा में तेल की बेहद कम आपूर्ति हुई है। जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यूबा को तेल सप्लाई करने से वेनेजुएला को रोक दिया। विश्लेषकों का अनुमान है कि हाल ही में पहुंचे एक रूसी तेल टैंकर के 7.3 लाख बैरल तेल से देश को मात्र एक सप्ताह से थोड़ा अधिक समय तक ऊर्जा मिल पाएगी।

तंबाकू की खेती और उत्पादन पर असर

ऊर्जा संकट ने जूझ रहे क्यूबा में तंबाकू की खेती भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। मुख्य उत्पादक प्रांत पिनार डेल रियो में लगभग 50 प्रतिशत तंबाकू खेत विद्युतीकृत सिंचाई प्रणालियों पर निर्भर हैं। सूखे पत्तों को हवाना शहर ले जाने के लिए पेट्रोल की कमी परिवहन को मुश्किल बना रही है, जबकि कारखानों में बिजली न होने से हाथ से सिगार रोल करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है। अल जरीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा सिगार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेल्डन लॉयड स्मिथ ने कहा- ईंधन की कमी, बिजली कटौती और परिवहन संबंधी बाधाओं के कारण कारखानों के लिए लगातार उत्पादन करना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है।

क्यूबा में सिगार उत्सव स्थगित

क्यूबा सरकार ने ऊर्जा संकट की वजह से 'हवाना के वार्षिक हबानोस सिगार उत्सव' को फरवरी में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। सरकार ने इस उत्सव को स्थगित करते हुए जटिल आर्थिक स्थिति और तेल नाकाबंदी को कारण बताया। ऊर्जा संकट का दंश झेल रहे क्यूबा के तंबाकू निर्यात में भारी कमी हुई है। साल 2024 में हबानोस कंपनी ने रिकॉर्ड 827 मिलियन डॉलर का राजस्व हासिल किया, लेकिन उत्पादन की स्थिति चिंताजनक है। राज्य की तंबाकू कंपनी तबाकुबा के अनुसार, 2024 में क्यूबा ने मात्र 50 मिलियन सिगार का निर्यात किया, जो 2018 के 93.9 मिलियन सिगार के लगभग आधे से भी कम है।

ये भी पढ़ें

RHFL केस: उद्योगपति अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा, उनके दो करीबी गिरफ्तार
Also Read
View All