विदेश

Weird! उड़ान के बीच फ्लाइट का ‘माहौल हुआ खराब’, क्रू-यात्रियों को होने लगी उल्टियां, वापस लौटी फ्लाइट

आपको जानकर हैरानी होगी कि विमान में गंदगी देखकर और दुर्गंध से क्रू मेंबर्स को उल्टियां तक हो गईं थीं। यात्री वहां पर तुरंत सफाई की मांग कर रहे थे।

2 min read
Indigo New Flights

उड़ान भर चुकी एक फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ कि विमान को बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ा। वापस आकर सभी यात्रियों को फ्लाइट से उतारा गया फिर पूरे विमान की सफाई कराई गई। आलम तो ये हो गया था कि विमान में क्रू मेंबर्स को उल्टियां तक होने लगी थीं और पैसेंजर्स मास्क मांगने लगे थे। ऐसे में फ्लाइट का वातावरण और गंदा ना हो इसलिए फ्लाइट को वापस भेजने का फैसला लिया गया। बता दें कि इस फ्लाइट में 155 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य (क्रू मेंबर्स) थे।

गंदगी से यात्रियों और क्रू को होने लगीं उल्टियां

दरअसल ये मामला अमेरिका का है। यहां यूनाइटेड एयरलाइंस की ह्यूस्टन से बोस्टन जाने वाली एक फ्लाइट में यात्री ती तबियत खराब हो गई थी जिससे फ्लाइट के भीतर गंदगी हो गई थी और पूरे विमान में दुर्गंध फैल गई थी। जिसकी वजह से साथी यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया औऱ मास्क मांगने के साथ ही वहां पर सफाई करने के लिए कहने लगे। लेकिन उडा़न केे बीच विमान की सफाई और दुर्गंध को हटाना नामुमकिन था ऐसे में "बायोहाज़र्ड" (ऐसी स्थिति जिससे आस-पास के वातावरण का खतरा हो) स्थिति के कारण क्रू मेंबर्स फ्लाइट को वापस वाशिंगटन डीसी की ओर मोड़ने के लिए मजबूर हो गए।

आपको जानकर हैरानी होगी कि विमान में गंदगी देखकर और दुर्गंध से क्रू मेंबर्स को उल्टियां तक हो गईं थीं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एयरलाइन के हवाले से बताया कि ह्यूस्टन जॉर्ज बुश इंटरकांटिनेंटल हवाई अड्डे से बोस्टन के लिए उड़ान भरने वाली यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान UA2477 (बोइंग 737-800) को वाशिंगटन डीसी के डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया था।

डलेस हवाई अड्डे पर उतरी फ्लाइट

एयरलाइन के मुताबिक यात्रियों और क्रू की हालत देखकर विमान की साफ-सफाई के लिए वाशिंगटन डीसी के डलेस हवाई अड्डे फ्लाइट को उतारा गया। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक एक क्रू मेंबर को उड़ान के ऑडियो में ये कहते हुए सुना गया, "मैंने चालक दल से बात की और ऐसा लगता है कि वहां स्थिति काफी खराब है। चालक दल को उल्टी हो रही है, और चारों ओर यात्री मास्क मांग रहे हैं।" .

बता दें कि इसके बाद विमान वाशिंगटन डलेस हवाई अड्डे पर सेफ तरीके से लैंड कर गया। जहां विमान के 155 यात्रियों या उसके 6 चालक दल के सदस्यों में से किसी को भी मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं लगी।

Updated on:
29 Jul 2024 06:11 pm
Published on:
29 Jul 2024 03:29 pm
Also Read
View All
ईरान के मुद्दे पर ट्रंप का NATO सहयोगियों पर हमला, इटली की पीएम मेलोनी को भी घेरा; नेतन्याहू बोले- कभी परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे

Heatwave In Europe: यूरोप में भीषण गर्मी का कहर, फ्रांस में 35 इलाकों में हीटवेव अलर्ट, पब्लिक इवेंट्स और शराब पीने पर सख्ती

‘बातचीत फेल हुई तो ताकत के दम पर होर्मुज पर कब्जा करेंगे ट्रंप’, अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के दावे से मची खलबली

बातचीत के बीच ईरान को ट्रंप की कड़ी चेतावनी, कहा- ‘समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका उठा सकता है बड़ा कदम’, ईरानी अधिकारीयों ने बीच में छोड़ी मीटिंग

खतरे में ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर की कुर्सी! राजनीतिक दबाव के कारण सोमवार को दे सकते हैं इस्तीफा