बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान की दक्षिणपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी (JI) के अमीर हाफ़िज़ नईमुर रहमान ने सरकार को कड़ी चेतावनी जारी की थी, जिसमें बिजली बिलों में बढ़ोतरी की मांग पर रावलपिंडी में चल रहे उनके धरने को देश के दूसरे क्षेत्रों में फैलाने की धमकी दी गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सरकार ने मांगों पर प्रतिक्रिया नहीं दी तो लियाकत बाग में चल रहा धरना और बढ़ सकता है।