विदेश

Iran-US Ceasefire: सीजफायर की घोषणा के बाद डोनाल्ड ट्रंप का एक और बयान आया सामने, कहा- विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन

US Iran ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए बड़ा दिन! ईरान भी इसे चाहता है, वे अब काफी कुछ झेल चुके हैं! इसी तरह बाकी सभी भी ऐसा ही चाहते हैं।

2 min read
Apr 08, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-IANS)

Iran-US Ceasefire: ईरान के साथ दो हफ्ते के लिए युद्धविराम का ऐलान करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक और पोस्ट सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह समझौता क्षेत्र के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि दोनों पक्ष अब संघर्ष से पीछे हटने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व शांति के लिए बड़ा दिन! ईरान भी इसे चाहता है, वे अब काफी कुछ झेल चुके हैं! इसी तरह बाकी सभी भी ऐसा ही चाहते हैं।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान सीज़फायर से भारत पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव, होर्मुज स्ट्रेट खुलने से तेल-गैस संकट में मिलेगी राहत

बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह टिप्पणी उस समय आई है जब अमेरिका और ईरान ने तनाव कम करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए अस्थायी युद्धविराम का संकेत दिया।

सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे- ट्रंप

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में जमा हुए ट्रैफिक को संभालने में मदद करेगा और युद्धविराम के दौरान स्थिरता बनाए रखेगा। उन्होंने कहा कि काफी सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे! बड़ा पैसा कमाया जाएगा और इस समझौते को आर्थिक सुधार और व्यापार से जोड़ा।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कई हफ्तों के संघर्ष के बाद ईरान अब पुनर्निर्माण शुरू कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हर तरह की जरूरी आपूर्ति उपलब्ध कराएगा और समझौते को बनाए रखने के लिए मौजूद रहेगा। उन्होंने लिखा- मुझे पूरा विश्वास है कि यह कायम रहेगा।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दस बिंदुओं वाला प्रस्ताव स्थायी समझौते के लिए बातचीत का आधार बनेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने अधिकांश सैन्य उद्देश्यों को हासिल कर चुका है।

उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ और असीम मुनीर (पाकिस्तान) के साथ बातचीत के आधार पर और उन्होंने मुझसे अनुरोध किया कि आज रात ईरान पर नजर रखी जा रही विनाशकारी ताकत को रोक दिया जाए तथा इस शर्त पर कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने पर सहमत हो, मैं ईरान पर बमबारी और हमले को दो हफ्तों के लिए रोकने के लिए सहमत हूं। यह दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम होगा।

UN सेक्रेटरी ने किया स्वागत

वहीं UN सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने US-ईरान के दो हफ़्ते के सीजफायर का स्वागत किया है। उनके प्रवक्ता ने कहा कि सेक्रेटरी-जनरल, यूनाइटेड स्टेट्स और ईरान द्वारा दो हफ़्ते के सीज़फ़ायर की घोषणा का स्वागत करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि UN चीफ मिडिल ईस्ट में मौजूदा संघर्ष में शामिल सभी पार्टियों से इंटरनेशनल लॉ के तहत अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और सीज़फ़ायर की शर्तों का पालन करने की अपील करते हैं ताकि इस इलाके में लंबे समय तक चलने वाली और पूरी शांति का रास्ता बन सके।

Published on:
08 Apr 2026 10:36 am
Also Read
View All