विदेश

अमेरिका ने दागीं मिसाइलें, 11 लोगों को उतारा मौत के घाट

US Military Action Against Drug-Trafficking: अमेरिका ने ड्रग्स से लदी 3 नावों पर मिसाइलें दागीं हैं। अमेरिकी सेना की इस कार्रवाई में 11 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
US missile strikes on drug-trafficking vessels (Photo - The Mirror on social media)

अमेरिका (United States Of America) की ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए कार्रवाई जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने साफ कर रखा है कि अमेरिका में ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए सख्ती बरती जाएगी और उन्होंने अपनी सेना को भी इसके लिए हर ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत कैरेबियन सागर क्षेत्र और ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सेना अक्सर ही ड्रग्स से लदी नावों को निशाना बनाती है और अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम रहमान को दी बधाई, भारत आने के लिए किया आमंत्रित

अमेरिकी सेना ने 3 नावों पर दागीं मिसाइलें

अमेरिकी सेना ने हाल ही में कैरेबियन सागर क्षेत्र और ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र में ड्रग्स से लदी 3 नावों पर मिसाइलें दागीं। इनमें से दो नावें ईस्टर्न पैसिफिक सागर क्षेत्र में थीं और एक कैरेबियन सागर क्षेत्र में।

11 लोगों की मौत

अमेरिकी सेना के इन हमलों में 11 लोग मारे गए। अमेरिकी सेना की SOUTHCOM यूनिट ने जानकारी दी कि पहली नाव पर मिसाइल हमले में 4 नार्को-आतंकियों की मौत हुई। दूसरी नाव पर मिसाइल हमले में भी 4 नार्को-आतंकियों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं तीसरी नाव पर मिसाइल हमले में 3 नार्को-आतंकियों की मौत हो गई।

कोई अमेरिकी सैनिक नहीं हुआ हताहत

अमेरिकी सेना की SOUTHCOM यूनिट ने जानकारी दी कि इस सैन्य कार्रवाई में उनका कोई सैनिक हताहत नहीं हुआ। गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर से अब तक अमेरिकी सेना ड्रग्स की तस्करी को रोकने के अपने अभियान के तहत 43 हमले कर चुकी है, जिनमें करीब 146 लोगों की मौत हो चुकी है। इन हमलों के दौरान अब तक अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुए हैं।

ये भी पढ़ें

आरएसएफ ने मचाया कत्लेआम, 28 निर्दोषों की ली जान

Also Read
View All

अगली खबर