
China-US Trade: अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के परिणाम से अब अमेरिका के दूसरे देशों के साथ संबंध में बदलाव आने की संभावना जताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है कि अब चीन अमेरिकी कृषि उत्पादों पर अपने टैरिफ कम कर सकता है। इससे चीन और अमेरिका के बीच हो रहे टैरिफ वॉर में कमी आ सकती है।
एसएंडपी ग्लोबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्केट पार्टिसिपेंट्स ने उम्मीद जताई है कि अमेरिकी कांग्रेस में बदलाव से ट्रेड पॉलिसी में बदलाव आएंगे। इसका असर यह होगा कि भारी शुल्कों से प्रभावित कृषि निर्यात में फिर से तेजी आएगी।
बढ़ते टैरिफ वॉर के दौरान चीन ने जून और अक्टूबर 2025 के बीच अमेरिकी सोयाबीन की खरीद रोक दी थी। हालांकि, अक्टूबर 2025 में खरीद फिर से शुरू हो गई, लेकिन बीजिंग ने टैरिफ शुल्क जारी रखे थे। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर के आंकड़ों से भी पता चलता है कि 2025-26 के दौरान चीन को अमेरिकी सोयाबीन का निर्यात 44.9 फीसदी घटकर 1.24 करोड़ मीट्रिक टन रह गया था।
ऐसे में अब रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चीन अमेरिकी सोयाबीन पर शुल्क कम कर सकता है। वहीं, चीन ने 28 सितंबर को अनाज, सोयाबीन के उत्पादों और एनिमल प्रोटीन के लिए व्यापक टैरिफ कटौती की योजनाओं की रूपरेखा तैयार की थी। हालांकि, इसमें कमर्शियल सोयाबीन को शामिल नहीं किया गया था। इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच सितंबर में हुई द्विपक्षीय चर्चा की गई थी।
चुनाव नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि डेमोक्रेट्स ने सीनेट की कम से कम 54 सीटें हासिल कर ली हैं। इससे वे हाउस में बहुमत की मजबूत स्थिति में आ गए हैं। साथ ही आयोवा, ओहियो, टेक्सास और कंसास जैसे कृषि राज्यों में डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन की सीटों पर जीत हासिल कर ली है।
इसके साथ ही नवनिर्वाचित सांसदों ने मौजूदा टैरिफ तंत्र का खुलकर विरोध किया है। टेक्सास के सीनेटर जेम्स टालारिको ने कहा कि ट्रंप के उन टैरिफ को रद्द करें जो किराने के सामान से लेकर कारों और कपड़ों तक हर चीज को महंगा बना रहे हैं।