
Strait of Hormuz News: ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच बड़े सैन्य ऑपरेशन की आशंका बढ़ती दिख रही है। होर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिकी वायुसेना की गतिविधियां बढ़ने की रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में अमेरिकी टोही विमान ईरान के क्यूशम और हेंगाम द्वीपों के ऊपर देखे गए। इसके अलावा ईरान के करमानशाह प्रांत के ऊपर भी उड़ानें दर्ज की गईं।
रिपोर्ट के मुताबिक 12 अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान भी क्षेत्र में भेजे गए हैं। इन गतिविधियों को संभावित तनाव बढ़ने का संकेत माना जा रहा है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में दिए अपने भाषण में ईरान को पूरी तरह खत्म (Annihilation) करने की धमकी दी थी।
आरआईए नोवोस्ती की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के आसपास अमेरिकी वायुसेना की गतिविधि सामान्य से ज्यादा रही है। अमेरिकी टोही विमानों की गतिविधि क्यूशम और हेंगाम द्वीपों के आसपास दर्ज होने की बात कही गई है। इसके अलावा करमानशाह प्रांत के ऊपर भी अमेरिकी विमानों की उड़ान की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा फ्लाइटट्रैकर (Flightradar) के अनुसार, अमेरिका एक बार फिर मध्य पूर्व (Middle East) की ओर बड़ी संख्या में रणनीतिक टैंकरों और C-17 सैन्य परिवहन विमानों को भेज रहा है। इससे एक नया अमेरिकी एयर ब्रिज बनता दिखाई दे रहा है, जिसके तहत कई विमानों को इजराइल में उतरते हुए ट्रैक किया गया है।
अमेरिका इलाके में अपने बलों और सैन्य उपकरणों की तैनाती लगातार बढ़ा रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका ने 12 अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमानों को इस क्षेत्र में भेजा है। इसके अलावा KC-135 स्ट्रैटोटैंकर, KC-46 पेगासस टैंकर और MQ-4C ट्राइटन सर्विलांस ड्रोन भी इस उडा़न में शामिल हैं। यह हलचल ठीक उसी तरह की है जैसी पिछले हमलों से पहले देखी गई थी। हालांकि, इन गतिविधियों को किसी बड़े हमले की पक्की पुष्टि नहीं माना जा सकता।
यह घटना ट्रंप द्वारा यूएन में ईरान को तबाह करने की धमकी दिए जाने के बाद सामने आई है। इससे पहले रॉयटर्स कि रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिका अगर सैन्य दबाव कम करता है और ईरानी बंदरगाहों से नाकेबंदी हटाता है, तो ईरान सात दिन के भीतर होर्मुज खोल सकता है।