24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी सेना ने आतंकी ठिकाने पर मारा छापा, 8 आतंकियों का किया खात्मा

Pakistan Army Against Terrorism: आतंकवाद के खिलाफ जंग में पाकिस्तानी सेना को एक बार फिर कामयाबी मिली है। खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना ने 8 आतंकियों को मार गिराया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Sep 24, 2026

Pakistan soldiers

पाकिस्तानी सैनिक (Photo - ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकवाद (Terrorism) के खिलाफ सेना की जंग जारी है। खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत, जिसकी बॉर्डर अफगानिस्तान (Afghanistan) से लगती है, आतंकवाद से सबसे ज़्यादा प्रभावित पाकिस्तानी प्रांत हैं। इस प्रांत में बड़ी संख्या में आतंकी हैं, जो समय-समय पर हमलों को अंजाम देते हैं। पाकिस्तानी सेना भी इनके खिलाफ पूरी तरह से एक्टिव है। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

आतंकी ठिकाने पर मारा छापा, 8 आतंकियों का किया खात्मा

पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस - आईएसपीआर (Inter-Services Public Relations - ISPR) ने आज जानकारी दी कि उनकी सेना ने खैबर पख्तूनखा के उत्तरी वजीरिस्तान (North Waziristan) जिले में आतंकी ठिकाने पर छापा मारा। सेना को इस बारे में खुफिया एजेंसी से जानकारी मिली थी और इसी के आधार पर सेना ने कार्रवाई की। अचानक हुई इस सैन्य कार्रवाई के लिए आतंकी तैयार नहीं थे। दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई, जिसमें सेना ने 8 आतंकियों का खात्मा कर दिया।

कई आतंकी ठिकाने किए तबाह

जिस आतंकी ठिकाने पर पाकिस्तानी सेना ने छापा मारा, उसके आसपास कई अन्य आतंकी ठिकाने मौजूद थे। पाकिस्तानी सेना ने उन सभी आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।

हथियार, गोला-बारूद और दूसरे कई उपकरण किए बरामद

पाकिस्तानी सेना ने आतंकी ठिकानों पर छापेमारी के दौरान वहाँ से हथियार, गोला-बारूद और दूसरे कई उपकरण बरामद किए। ये सभी चीज़ें भारी मात्रा में बरामद की गई, जिनका इस्तेमाल आतंकी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए करते हैं।

सेना को निशाना बनाते हैं आतंकी

खैबर पख्तूनख्वा में एक्टिव सबसे बड़ा आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी (Tehreek-e-Taliban Pakistan aka TTP) है, जिसे अफगानिस्तान के तालिबान (Taliban) ऐसे में इन आतंकियों को कमजोर करने और इन्हें इनके मंसूबों में नाकाम करने के लिए पाकिस्तानी सेना भी अक्सर ही आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाते हुए इनका एनकाउंटर करती है।का समर्थन है। खैबर पख्तूनखा की बॉर्डर भी अफगानिस्तान से लगती है। तालिबान के समर्थन से टीटीपी आतंकी अक्सर ही सेना को निशाना बनाते हैं। पाकिस्तानी सरकार और सेना ने साफ कर दिया है कि देश से आतंकवाद और आतंकियों को खत्म करने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी।