विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘ईरान दुनिया के लिए खतरा, उनके हाथ में कभी भी परमाणु हथियार नहीं आने देंगे’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि वह कभी भी ईरान को परमाणु शक्ति संपंन्न देश नहीं बनने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने परमाणु बम बनाया तो यह दुनिया के लिए खतरा होगा।

less than 1 minute read
May 02, 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo-ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रम्प ने कहा कि आप ईरान को न्यूक्लियर वेपन नहीं दे सकते, क्योंकि वे इसे बहुत जल्दी इजरायल नाम की जगह पर इस्तेमाल करेंगे। और वे इसे मिडिल ईस्ट में इस्तेमाल करेंगे, और वे इसे यूरोप में इस्तेमाल करेंगे। मुझे लगता है कि हम अगले होंगे। ऐसा नहीं होने वाला है। उनके पास 159 जहाज हैं। हर एक जहाज़ अभी समुद्र की गहराई में है।

खबर अपडेट की जा रही है...

हमनें उन्हें B2 बॉम्बर्स की मदद से रोका

ट्रंप ने कहा कि हमने B-2 बॉम्बर्स की मदद से उन्हें रोक दिया। अगर हम ऐसा नहीं करते, तो ईरान के पास परमाणु हथियार हो जाता। इजराइल, मध्य पूर्व और यूरोप के टुकड़े-टुकड़े हो जाते। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता बुरी तरह से तबाह हो चुकी है और उसका नेतृत्व भी कमजोर पड़ गया है।

ईरान की सेना पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है

उन्होंने कहा कि ईरान पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है। उनके पास नौसेना नहीं बची है, वायुसेना नहीं है, एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम नहीं है, रडार नहीं है और न ही नेता बचे हैं। उनके सारे नेता चले गए। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के साथ चल रही बातचीत अभी तक उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही है। वे हमारे लिए जरूरी तरह का समझौता नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इस मामले को ठीक से निपटाएंगे।

Updated on:
02 May 2026 07:12 am
Published on:
02 May 2026 06:55 am
Also Read
View All