विदेश

US-Israel-Iran War: ईरानी सेना की अमेरिका को बड़ी धमकी, कहा-हद पार की तो जवाब क्षेत्र की सीमा से बाहर होगा

US-Iran tensions: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के धमकी भरे बयान के बाद ईरान की IRGC ने कड़ा जवाब दिया। अमेरिका और उसके सहयोगियों को चेतावनी, बुनियादी ढांचे और तेल-गैस आपूर्ति पर असर की संभावना।
2 min read
• •
Apr 07, 2026
US President Donald Trump's threat to Iran and the IRGC's warning response.
अमेरिकी राष्ट्रपति के धमकी भरे बयान पर IRGC ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। (Photo - IANS)

IRGC reply to Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आज रात 'एक सभ्यता नष्ट हो जाएगीट के धमकी भरे बयान के बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। IRGC ने सरकारी मीडिया पर साझा बयान में कहा कि उसने अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगियों के खिलाफ अब तक काफी संयम दिखाया है और अपने बदले के लिए लक्ष्य चुनने में सावधानी बरती है। उन्होंने चेतावनी दी कि अब से इन चीजों का ध्यान नहीं रखा जाएगा।

IRGC ने राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी सेना अपनी हदें पार करती है, तो उनकी प्रतिक्रिया इस क्षेत्र से भी आगे तक जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अमेरिका और उसके सहयोगियों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएंगे और वर्षों तक तेल-गैस की आपूर्ति बाधित कर सकते हैं।

यह ध्यान देने योग्य है कि अमेरिका की तरफ से पहले ही ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इनमें खार्ग द्वीप, पुल, इलेक्ट्रिक पावर सेंटर और अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल हैं।

अमेरिका जवाब भूल नहीं पाएगा

IRGC के अलावा, दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने भी ट्रंप की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ईरान ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे।

डोनाल्ड ट्रंप पर IRCG क्यों भड़का

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है। अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'ट्रुथ' के जरिए ईरान को धमकी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।'

ट्रंप ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई मंगलवार रात हो सकती है। उन्होंने कहा कि 47 वर्षों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईरान के लोगों की ईश्वर रक्षा करे।'

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उन्हें लगता है कि ईरानी नेता वार्ता कर रहे हैं, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि समझौता होगा या नहीं। उधर, ईरान ने भी अस्थायी युद्ध-विराम के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

Updated on:
07 Apr 2026 07:52 pm
Published on:
07 Apr 2026 07:46 pm
Also Read
View All
‘हम कभी भी शुरुआती स्थिति में वापस नहीं जाएंगे’, अमेरिका से परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए ईरान तैयार लेकिन शर्तें ज़रूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी कंट्रोल के दावों को ईरान ने किया खारिज, कहा – ‘ज़मीनी हकीकत दावों से मेल नहीं खाती’

‘पाकिस्तान यहाँ के लोगों का है, सेना का नहीं’, खैबर पख्तूनख्वा में राज्यपाल शासन लागू होने पर इमरान खान के बेटे कासिम ने साधा निशाना

Nobel Prize 2026: कौन हैं रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड, जिन्हें मिला 2026 का अर्थशास्त्र का नोबेल?

हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब में बढ़ते हमलों को रोकने में मदद के लिए ईरान तैयार, ईरानी अधिकारी इस्माइल बघाई ने दिया प्रस्ताव