विदेश

कौन संभालेगा वेनेजुएला की कमान? मारिया मचाडो को क्यों माना जा रहा फ्रंट-रनर

Who Is Maria Corina Machado: 57 वर्षीय मारिया कोरिना मचाडो एक इंजीनियर और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने दक्षिणपंथी पार्टी 'वेंटे वेनेजुएला' की स्थापना की और दो दशकों से मादुरो-चावेज शासन के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2026, 6:54 PM IST
Maria Machado
कोरिना मचाडो बन सकती हैं वेनेजुएला की राष्ट्रपति

Maria Machado Will Become President Of Venezuela: अमेरिकी सेना द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में सत्ता का वैक्यूम पैदा हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि मादुरो को अमेरिका लाया जाएगा जहां उन पर नार्को-टेररिज्म के आरोपों में मुकदमा चलेगा। अब सवाल उठ रहा है कि देश की कमान कौन संभालेगा?

संवैधानिक प्रावधान

वेनेजुएला के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज अंतरिम कमान संभाल सकती हैं। हालांकि, चाविज्मो समर्थक नेता जैसे रक्षा मंत्री व्लादिमीर पाद्रिनो लोपेज और इंटीरियर मिनिस्टर दियोस्दादो काबेयो भी सत्ता पर कब्जा जमाने की कोशिश कर सकते हैं। मादुरो समर्थकों ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है।

विपक्ष की दावेदारी

विपक्ष का मानना है कि 2024 के चुनाव में एदमुंदो गोंजालेज उर्रुतिया ने भारी बहुमत से जीत हासिल की थी, जिसे मादुरो ने धांधली से छीना। विपक्षी गठबंधन के अनुसार, गोंजालेज को राष्ट्रपति पद की शपथ लेनी चाहिए। लेकिन असली ताकत विपक्ष की प्रमुख नेता मारिया कोरिना मचाडो के हाथ में है, जिन्हें 'आयरन लेडी' कहा जाता है।

मारिया कोरिना मचाडो कौन हैं?

57 वर्षीय मारिया कोरिना मचाडो एक इंजीनियर और राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने दक्षिणपंथी पार्टी 'वेंटे वेनेजुएला' की स्थापना की और दो दशकों से मादुरो-चावेज शासन के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं। वह कभी निर्वासन में नहीं गईं और सड़कों पर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व करती रहीं। 2023 के विपक्षी प्राइमरी में उन्होंने 90% से अधिक वोट जीते, लेकिन मादुरो सरकार ने उन्हें चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया। इसके बाद उन्होंने एदमुंदो गोंजालेज को अपना उम्मीदवार बनाया, जिन्हें विपक्ष ने चुनाव विजेता घोषित किया।

क्यों फ्रंट-रनर?

मचाडो को नोबेल शांति पुरस्कार मिल चुका है और वह विपक्ष की सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके रैलियों में लाखों लोग उमड़ते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण काल में वह वास्तविक शक्ति केंद्र बन सकती हैं। अमेरिका और कई लैटिन अमेरिकी देश उन्हें समर्थन दे रहे हैं। फॉक्स न्यूज जैसे मीडिया उन्हें संभावित उत्तराधिकारी बता रहे हैं, क्योंकि उनके पास 70% जनसमर्थन है। वह लोकतंत्र बहाली और आर्थिक सुधारों की गारंटी देती हैं।

सामने हैं ये चुनौतियां

चाविज्मो की सेना और मिलिशिया अभी भी मजबूत हैं। अगर सत्ता हस्तांतरण नहीं हुआ तो गृहयुद्ध का खतरा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय शांतिपूर्ण संक्रमण की मांग कर रहा है। मचाडो ने कहा है कि वह गोंजालेज के साथ मिलकर शांतिपूर्ण बदलाव सुनिश्चित करेंगी। यह घटना वेनेजुएला के 25 साल के चाविज्मो युग का अंत हो सकती है।

Updated on:
3 Jan 2026, 6:54 PM IST
Published on: