अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 15 अगस्त को अलास्का गए। लेकिन अलास्का में उन्हें 2.2 करोड़ खर्च करने पड़े। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच 15 अगस्त को मुलाकात हुई। दोनों के बीच अमेरिकी राज्य अलास्का (Alaska) में मुलाकात हुई। काफी देर तक चली इस मुलाकात के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के विषय में चर्चा हुई। हालांकि इस मुलाकात के बावजूद अभी तक इस युद्ध के खत्म होने की गारंटी नहीं मिली है। हालांकि ट्रंप का मानना है कि जल्द ही पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की की मुलाकात संभव है, जिसके दौरान युद्ध को खत्म करने की शर्तों पर बातचीत हो सकती है और 41 महीने से ज़्यादा समय से चल रहे युद्ध पर विराम लग सकता है। यूं तो अलास्का में पुतिन का अच्छा स्वागत हुआ, उनके सम्मान में रेड कारपेट भी बिछाया गया, लेकिन फिर भी उन्हें कुछ ऐसा करना पड़ा जिसके बारे में उन्होंने शायद ही सोचा होगा।
अलास्का में पुतिन को 2,50,000 डॉलर्स यानी कि करीब 2.2 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े और वो भी नकद में। पढ़कर हैरानी ज़रूर होगी, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है। इस बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) ने जानकारी दी।
पुतिन को अमेरिका से वापस रूस लौटने के लिए 3 जेट्स में फ्यूल भराना पड़ा। इसी वजह से उन्हें 2.2 करोड़ खर्च करने पड़े। रुबियो के अनुसार अमेरिका की तरफ से रूस पर लगाए प्रतिबंधों की वजह से ही पुतिन और उनकी टीम को वापस अपने देश लौटने के लिए 3 जेट्स में फ्यूल भराने के लिए इतनी ज़्यादा राशि चुकानी पड़ी। रूसी लोग अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं कर सकते, इसलिए यह भुगतान नकद में करना पड़ा।