विदेश

अफगानिस्तान में दीवार के नीचे दबने से 2 बच्चों की मौत, 7 घायल

अफगानिस्तान में एक दीवार के नीचे दबने से 2 बच्चों ने अपनी जान गंवा दी। इस घटना के बाद बच्चों के परिवारों में दुःख का माहौल है।
less than 1 minute read
Sep 13, 2025
Wall collapse
Wall collapsed in Afghanistan (Representational Photo)

अफगानिस्तान (Afghanistan) में समय-समय पर घरों की दीवार गिरने के मामले सामने आते रहते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। यह घटना अफगानिस्तान के नंगरहार (Nangarhar) प्रांत के चपरहार (Chaparhar) जिले के हेद्याखेल इलाके की है। शुक्रवार को एक नई बनी दीवार के पास यह हादसा हुआ, जब अचानक से ही उसकी दीवार ढह गई। अचानक से दीवार के ढहने से हाहाकार मच गया। इस घटना के बारे में नंगरहार पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई।

2 बच्चों की मौत

अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के चपरहार जिले के हेद्याखेल इलाके में हुए इस हादसे में जिस समय मकान की दीवार ढही, उस समय बच्चे वहाँ पर खेल रहे थे। दीवार के नीचे दबने से 2 बच्चों की मौत हो गई, जिसके बारे में पुलिस ने जानकारी दी।

7 बच्चे घायल

दीवार ढहने के इस हादसे में 7 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

किस वजह से हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार जो दीवार ढही, वो नई ही बनी थी। ऐसे में यह पूरी तरह से मज़बूत नहीं थी और इसी वजह से ढह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुःख का माहौल

इस हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिवारों में दुःख का माहौल है। बच्चों के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Updated on:
13 Sept 2025 12:54 pm
Published on:
13 Sept 2025 12:52 pm