अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने गैरकानूनी तानाशाह निकोलस मादुरो को पकड़ लिया है, और वेनेज़ुएला के लोग इससे बहुत खुश हैं। वेनेज़ुएला के नए नेताओं के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं।
Trump Board of Peace: दोवास में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शांति बोर्ड के चार्टर पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान उन्होंने निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि हमने गैरकानूनी तानाशाह निकोलस मादुरो को पकड़ लिया है, और वेनेज़ुएला के लोग इससे बहुत खुश हैं। वेनेज़ुएला के नए नेताओं के साथ हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम देश को बड़ी तेल कंपनियों के लिए खोल रहे हैं, और यह बहुत अच्छा चल रहा है। हम पहले ही 50 मिलियन बैरल तेल निकाल चुके हैं, और उसका बहुत सारा हिस्सा वेनेजुएला वापस जाएगा। वे कम समय में हमसे इतनी इनकम करेंगे जितनी उन्होंने सालों में नहीं की थी।
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि गाजा संघर्ष अब छोटी-मोटी आग है जिसे वे आसानी से बुझा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि गाजा में युद्ध वास्तव में समाप्त होने वाला है। ट्रंप ने हमास को लेकर कहा कि वह अपने वादे पूरे करेगा। ट्रंप ने कहा कि उन्हें अपने हथियार डालने होंगे और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनका अंत हो जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हर कोई शांति बोर्ड का हिस्सा बनना चाहता है। यह बहुत अच्छे से चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सहित कई अन्य लोगों के साथ काम करना जारी रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गई पहलों में 59 देश भाग ले रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि उन्होंने उनके प्रस्तावित शांति बोर्ड के लिए अपना समर्थन दिखाया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शांति बोर्ड के चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाले देशों में अर्जेंटीना, आर्मेनिया, अजरबैजान, बुल्गारिया, हंगरी, इंडोनेशिया, जॉर्डन, कजाकिस्तान, कोसोवो, पाकिस्तान, पैराग्वे, कतर, सऊदी अरब, तुर्की, यूएई, उज्बेकिस्तान और मंगोलिया शामिल हैं।