इस सनकी महिला ने प्यार में पागल होकर शेर के बाड़े में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने शेर के नजदीक जाकर आई लव यू और आई मिस यू भी कहा। ये अजीबोगरीब घटना अमरीका के न्यूयॉर्क में स्थित ब्रोंक्स चिड़ियाघर में हुई।
नई दिल्ली।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह महिला एक शेर के प्यार में पागल हो चुकी है।
जानकारी के मुताबिक़, 11 नवंबर को एक महिला अपने पति के साथ चिड़ियाघर में घूमने आई थी। महिला ने लाल रंग के कपड़े पहने थे और उसके हाथ में लाल गुलाब थे। महिला ने अचानक शेर के बाड़े में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने शेर के सामने प्यार का इजहार किया। इस घटना को खुद उसके पति ने रिकॉर्ड किया। महिला इस दौरान शेर को बार-बार आई लव यू कहती सुनाई दी।
महिला के पति ने लोकल न्यूज चैनल को बताया कि उसकी बीवी को इस शेर से खास लगाव है। इस कारण वो शेर के बाड़े में गुलाब के साथ कूदी थी। हालांकि, महिला को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और उसे तुरंत बाहर निकाल लिया गया। घटना को लेकर चिड़ियाघर ने बताया कि महिला और शेर के बीच तार की दीवार थी, लेकिन फिर भी महिला पर एक्शन लिया गया है क्योंकि उसने नियम तोड़े हैं। जिस बैरियर को महिला ने तोड़ा वह भी मना था।
हालांकि, इससे पहले भी इसी चिड़ियाघर में ऐसी एक घटना वर्ष 2019 में हो चुकी है। तब भी एक महिला इसी जगह पर शेर के बाड़े में कूद गई थी। कई लोग जिन्हें वह घटना याद है ने बताया कि ये वही महिला है। साथ ही, इस बार कूदी महिला भी बार-बार मैं फिर से मिलने आई हूं- कहती सुनाई दी. इससे भी कई लोग इस बात से सहमत नजर आए कि ये वही महिला है। फिलहाल महिला को पकड़ लिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है।