विदेश

तालिबान के राज में अफगानिस्तान में महिलाओं पर एक और पाबंदी, सभी ब्यूटी पार्लर हुए बंद

Another Strict Action Against Women In Afghanistan: अफगानिस्तान की सत्ता में तालिबान की वापसी के बाद से देश की जनता काफी परेशान है। पर तालिबान शासन के सबसे बुरा असर पड़ा है अफगानिस्तान की महिलाओं पर। हाल ही में तालिबान ने अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त एक्शन लिया है।
2 min read
Jul 26, 2023
beauty_salons_banned_in_afghanistan.jpg
Women's beauty salons banned in Afghanistan

15 अगस्त, 2021 के दिन अफगानिस्तान (Afghanistan) में आतंकी संगठन तालिबान (Taliban) ने एक बार फिर सत्ता पर कब्ज़ा जमा लिया था। अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में लौटते ही सबकुछ बदल गया और देश की स्थिति भी बिगड़ने लगी। तालिबान के शासन का असर अफगानिस्तान में अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और दूसरी सभी व्यवस्थाओं पर बहुत ही नकारात्मक रूप से पड़ा। तालिबान ने लोगों से उनके मानवाधिकार तक छीन लिए। पर अगर तालिबान के शासन में लौटने का सबसे बुरा असर किसी पर पड़ा, तो वो हैं अफगानिस्तान की महिलाएं। मानवाधिकारों के हनन के साथ ही अफगान महिलाओं पर कई तरह के बैन लगा दिए गए और उनके खिलाफ कई सख्त एक्शन लिए। हाल ही में तालिबान ने अफगान महिलाओं के खिलाफ एक और सख्त एक्शन लिया है।


महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स हुए बंद

कुछ समय पहले ही तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स पर बैन लगा दिया था। इसके लिए तालिबान ने महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स के लाइसेंस रद्द करने का फरमान भी सुनाया था। और अब बैन को लागू भी कर दिया गया है। पूरे अफगानिस्तान में मंगलवार को महिलाओं के सभी ब्यूटी पार्लर्स को बंद कर दिया गया है।

महिलाओं की आय और मेल-मिलाप का एक और ज़रिया हुआ बंद

अफगानिस्तान में महिलाओं के ब्यूटी पार्लर्स के बंद होने के साथ ही अफगान महिलाओं की आय और मेल-मिलाप का एक और ज़रिया अब बंद हो गया है।


यह भी पढ़ें- डेनमार्क में फिर जलाई गई कुरान, इस्लामिक देशों ने जताई नाराज़गी

पहले से लगे हैं कई बैन

यह पहला मौका नहीं है जब तालिबान ने अफगानिस्तान में महिलाओं पर बैन लगाया है। इससे पहले भी अफगानिस्तान में लड़कियों और महिलाओं पर कई बैन लगाए जा चुके हैं। लड़कियों को सिक्स्थ क्लास से आगे पढ़ने की अनुमति नहीं है। लड़कियाँ कॉलेज, यूनिवर्सिटी, जिम, ओपन रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर नहीं जा सकती। ज़्यादातर सेक्टर्स में महिलाओं के काम करने पर बैन लगा है। कई बार महिला पत्रकारों को प्रेस कॉन्फ्रेंसों में जाने की अनुमति नहीं दी जाती। महिलाओं को एंटरटेनमेंट फील्ड में हिस्सा लेने नहीं दिया जाता। उन्हें खेलों में हिस्सा लेने से मना किया जाता है।

यह भी पढ़ें- सिंगापुर में नशे का व्यापार पड़ा भारी, दो लोगों को मिलेगी फांसी

Published on:
26 Jul 2023 03:32 pm