2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागे आवास के पास निजी विमान हादसे का शिकार, 9 की मौत

Florida plane crash: फ्लोरिडा में ट्रंप के मार-ए-लागे आवास के पास लियरजेट 60 निजी विमान क्रैश हो गया। ऑस्टिन से बहामास जा रहे विमान में पायलट समेत 9 लोगों की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 2 Nov 2026, 7:01 AM IST

Florida plane crash

फ्लोरिडा में विमान हादसे का शिकार (फोटो- @MarioNawfal)

America plane crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में पायलट समेत 9 लोगों मौके पर ही मौत हो गई। 'लियरजेट 60' विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा था। उसी दौरान विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह एक इलाके में नीचे सीधे गिरा। जमीन से टकराते ही विमान में जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद सड़क पर आग लग गई और वहां बड़ा गड्ढा बन गया।

FAA की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना

अमेरिकी परिवहन सचिव शॉन डफी ने कहा कि अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। FAA घटनास्थल के लिए एक टीम रवाना कर रही है। जो दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड की मदद करेगी। FAA ने कहा कि यह विमान टेक्सास के ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बहामास के लिए रवाना हुआ था। इस विमान से कौन-कौन सफर कर रहे थे। इसका पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर ऑस्टिन बर्गस्ट्रॉम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने कहा कि यह एक प्राइवेट प्लेन (टेल नंबर N722BD) था।

जमीन से टकराते ही विमान आग के गोले में तब्दील

हादसे के समय सड़क पर काफी भीड़ थी। उसी दौरान एक कार में बैठे शख्स ने घटना का वीडियो बनाया। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि जमीन से टकराते ही विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में सड़क पर चल रही किसी कार या आसपास के घर को भी नुकसान पहुंचा है कि नहीं।

मार-ए-लागे आवास के पास में निजी विमान क्रैश

घटना को लेकर अमेरिकी मीडिया फॉक्स न्यूज ने रिपोर्ट किया कि विमान रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे फ्लोरिडा के क्रेस्टहेवन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागे आवास की दूरी 14.4 किलोमीटर है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि विमान क्रैश से पहले बिजली की लाइन से टकराया।

अमेरिका में इस साल अब तक 5 बड़े विमान हादसे

अमेरिका में इस साल अब तक 5 बड़े विमान हादसे हो चुके हैं। इससे पहले 30 अक्टूबर 2026 को हवाई के वाइमिया में 5 लोगों को ले जा रहा एक छोटा विमान खेत में क्रैश हो गया। 13 अक्टूबर 2026 को विस्कॉन्सिन के डेलोना के घने जंगलों में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। 15 जून 2026 को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयर फोर्स बेस के पास अमेरिकी वायुसेना का बी-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हुआ, 8 लोग मारे गए। वहीं, 30 अप्रैल 2026 को टेक्सास के विम्बरली के पास सेसना 421C विमान तेज गति से जमीन से टकराकर क्रैश हुआ, जिसमें सवार सभी 5 लोगों की जान गई।