
Hanging Punishment
सिंगापुर (Singapore) घूमने-फिरने के लिए एक अच्छी जगह है, पर इस देश के कानून काफी सख्त हैं। सिंगापुर में अपराधियों को सख्त सज़ा दी जाती है और अगर अपराध कुछ ऐसा हो जिसे करने के लिए सिंगापुर में बड़ी सख्ती है, तो सज़ा और भी सख्त हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ सिंगापुर में रहने वाले दो लोगों के साथ। सिंगापुर में दो लोगों, जिनमें एक 56 वर्षीय आदमी है और एक 45 वर्षीय महिला है, को फांसी की सज़ा सुनाई गई है।
क्यों दी गई इतनी सख्त सज़ा?
सिंगापुर में रहने वाले इन दोनों आरोपियों को इतनी सख्त सज़ा देने के पीछे वजह है इनका अपराध। सिंगापुर के एक स्थानीय अधिकार संगठन ट्रांसफॉर्मेटिव जस्टिस कलेक्टिव (TJC) ने जानकारी देते हुए बताया कि आदमी को 50 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया, तो महिला को 30 ग्राम हेरोइन की तस्करी करते हुए पकड़ा गया। इसी वजह से दोनों को फांसी की सज़ा सुनाई गई।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर में ड्रग्स और इसकी तस्करी के खिलाफ सख्त कानून है। अलग-अलग ड्रग्स के लिए अलग-अलग मात्रा निर्धारित है। हेरोइन के लिए यह मात्रा 15 ग्राम है। अगर कोई 15 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन की तस्करी करते पाया जाता है तो उसे सज़ा-ए-मौत दी जाती है।
यह भी पढ़ें- किन गांग को चीन के विदेश मंत्री पद से क्यों हटाया गया? जानिए संभावित वजहें
कब दी जाएगी फांसी?
जानकारी के अनुसार आदमी को 26 जुलाई और महिला को 28 जुलाई को फांसी की सज़ा दी जाएगी।
करीब 20 साल बाद मिलेगी एक महिला को फांसी
सिंगापुर में 28 जुलाई को हेरोइन की तस्करी के आरोप में पकड़ी गई महिला को फांसी देने पर करीब 20 साल में यह पहला मौका होगा जब एक महिला को फांसी की सज़ा दी आएगी। इससे पहले 2004 में एक महिला को ड्रग्स की तस्करी के लिए सिंगापुर में फांसी की सज़ा दी गई थी।
यह भी पढ़ें- रूस को एक और झटका, अमरीका देगा यूक्रेन को 3,200 करोड़ की एक्स्ट्रा सैन्य मदद
Published on:
26 Jul 2023, 1:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.