1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेनमार्क में फिर जलाई गई कुरान, इस्लामिक देशों ने जताई नाराज़गी

Quran Burned Again: हाल ही में कुरान जलाने का एक और मामला सामने आया है। एक बार फिर डेनमार्क में कुरान को जलाकर उसका अपमान किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Jul 2023, 2:08 PM IST

quran_burning__1.jpg

Quran burning

करीब महीनेभर पहले ही स्वीडन (Sweden) के स्टॉकहोल्म (Stockholm) में कुरान (Quran) जलाए जाने का मामला सामने आया था। ईद-अल-अधा के अवसर पर कुरान को जलाए जाने से काफी हंगामा मच गया था। दुनियाभर में इस्लामिक देशों में इस घटना का पुरजोर विरोध हुआ था। इतना ही नहीं, इस घटना के विरोध में इराक (Iraq) की राजधानी बगदाद (Baghdad) में स्थित स्वीडिश दूतावास पर प्रदर्शनकारियों ने हमला करते हुए वहाँ आग भी लगा दी। पर अभी भी कुरान को जलाने का मामला थमा नहीं है।


डेनमार्क में फिर जलाई गई कुरान

कुरान जलाने का मामला अब डेनमार्क (Denmark) में सामने आया है। कुछ दिन पहले ही डेनमार्क में कुरान जलाई गई थी, पर अब मंगलवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन (Copenhagen) में इस्लाम विरोधी प्रदर्शनकारियों के एक ग्रुप ने एक बार फिर कुरान जलाई। प्रदर्शनकारियों ने अभिव्यक्ति की आज़ादी के तहत कुरान जलाई और उन्होंने इस घटना को अंजाम तुर्की (Turkey) और मिस्त्र (Egypt) के दूतावासों के सामने दिया। जिन दो प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उनकी तस्वीर नीचे शेयर की गई है।


यह भी पढ़ें- सिंगापुर में नशे का व्यापार पड़ा भारी, दो लोगों को मिलेगी फांसी

इस्लामिक देशों ने जताई नाराज़गी


स्वीडन के बाद डेनमार्क में कुछ दिन पहले कुरान को जलाए जाने के मामले पर कई इस्लामिक देशों ने नाराज़गी जताई थी। अब फिर से ऐसी घटना पर एक बार फिर इस्लामिक देशों ने नाराज़गी जताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। इस्लामिक देशों की तरफ से इन घटनाओं को अभिव्यक्ति की आज़ादी का दुरुपयोग बताया गया है। इतना ही नहीं, स्वीडन और डेनमार्क में कुरान जलाए जाने के इन मामलों के खिलाफ कई इस्लामिक देशों में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- किन गांग को चीन के विदेश मंत्री पद से क्यों हटाया गया? जानिए संभावित वजहें