विदेश

बच्चे पैदा करने के लिए खरीदी जा रही हैं महिलाएं, 11 लाख तक खर्च कर रहे हैं लोग

क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहाँ बच्चे पैदा करने के लिए बाहर से महिलाएं खरीदी जा रही हैं। पढ़कर शायद ही किसी को भरोसा हो, पर यह बात पूरी तरह से सच है। आइए इस मामले पर नज़र डालते हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2025, 3:34 PM IST
Women being bought for up to 11 lakh
Women being bought for up to 11 lakh (Representational Photo)

दुनियाभर में इस समय एक गंभीर समस्या तेज़ी से बढ़ रही है और उस समस्या का नाम है चाइल्ड बर्थ रेट (बच्चों के जन्म की दर) में गिरावट। दुनिया के कई देश इस समस्या से जूझ रहे हैं। यह एक चिंताजनक समस्या है, जिसकी वजह से दुनिया के कई विकसित देश भी परेशान हैं। इन देशों में बच्चों के जन्म की दर में गिरावट होने से युवाओं की तुलना में बुज़ुर्ग जनसंख्या में इजाफा हो रहा है, जो चिंता का विषय है। चाइल्ड बर्थ रेट में गिरावट के मामले में चीन (China) भी शामिल है।

चीन में घटती चाइल्ड बर्थ रेट चिंता का विषय

लंबे समय तक जनसंख्या के मामले में चीन दुनियाभर में सबसे आगे था। हालांकि अब इस मामले में भारत (India) ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। चीन में विवाह दर में गिरावट आ रही है और कई ऐसे लोग भी हैं जो विवाह करने के बावजूद बच्चे पैदा करने से कतरा रहे हैं। अन्य देशों की ही तरह चीन में भी महंगाई की वजह से ही युवा शादी और बच्चे पैदा करने से कतरा रहे हैं। इतना ही नहीं, चीन में लिंग अनुपात भी बढ़ रहा है और महिलाओं की कमी हो रही है। इस वजह से चीन में पुरुषों के लिए विवाह योग्य महिलाओं की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है।

लोग खरीद रहे हैं महिलाएं, 11 लाख तक कर रहे खर्च

चीन में बढ़ती महंगाई और करियर पर फोकस करने के लिए कई महिलाएं विवाह और बच्चे पैदा करने से दूर भाग रही हैं। ऐसे में चीन के कई इलाकों में पुरुषों के लिए विवाह योग्य महिलाओं की कमी हो रही है। ऐसे में इन इलाकों के पुरुष विवाह और बच्चे पैदा करने के लिए महिलाएं खरीद रहे हैं। इसके लिए लोग 2 से 11 लाख तक खर्च कर रहे हैं।

बढ़ रही महिलाओं की तस्करी, नहीं हो रहा समस्या का समाधान

महिलाओं की खरीद के लिए चीन में तस्करी बढ़ रही है। म्यांमार, वियतनाम और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों की कई गरीब महिलाओं को तस्करी के ज़रिए चीन में लाया जा रहा है और विवाह-बच्चे पैदा करने के लिए पैसे के बदले पुरुषों को सौंपा जा रहा है। हालांकि यह अवैध है और चीन की सरकार इसे रोकने की कोशिश भी कर रही है। चीन की सरकार का सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय इस तरह के मामलों को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अवैध विवाह एजेंसियाँ और बिचौलिएं बिना किसी डर के महिलाओं की तस्करी करके उन्हें चीन में बेच रहे हैं।