पूजा

Parashuram Jayanti 2024: परशुराम जयंती पर ऐसे पूजा करें, हर मनोकामना होगी पूरी, जानें अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या न करें

Parashuram Jayanti 2024 धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के दश अवतारों में से एक भगवान परशुराम का प्राकट्य बैसाख शुक्ल तृतीया यानी अक्षय तृतीया पर हुआ था। इस तिथि को हर साल भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल परशुराम जयंती कब है, परशुराम जयंती पर पूजा विधि क्या हो और परशुराम जयंती पर क्या करें और क्या न करें। जानने के लिए पढ़ें पूरा आलेख..

2 min read
May 09, 2024
परशुराम जयंती 2025 पूजा विधि मुहूर्त

परशुराम जयंती 2024 का पूजा मुहूर्त

धर्म ग्रंथों के अनुसार वैशाख शुक्ल तृतीया के दिन त्रेता युम में भार्गव वंश में भगवान परशुराम के रूप में भगवान श्री हरि अवतरित हुए थे। यह जयंती वर्ष 2024 में 10 मई 2024 शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। इनकी पूजा शुभ मुहूर्त में करना फलदायी रहता है। पंचांग के अनुसार यह तिथि 10 मई 2024 को सुबह 04.20 बजे से शुरू होगी और यह तिथि 11 मई 2024 की रात 02.52 बजे तक रहेगी। आइये जानते हैं परशुराम जयंती 2024 के शुभ मुहूर्त

परशुराम जयंती 2024 का शुभ मुहूर्त

अमृत काल: सुबह 07.44 बजे से सुबह 09.15 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11.51 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07.01 बजे से 07.22 बजे तक
संध्या पूजा मुहूर्त: शाम 07.02 बजे से रात 08.05 बजे तक

परशुराम जयंती पूजा विधिः परशुराम जयंती पर भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए इस तरह पूजा करना चाहिए …

  1. इस दिन सुबह उठकर स्नान करें और इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  2. घर के पूजा स्थान की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें।
  3. अब चौकी पर वस्त्र बिछाएं और भगवान परशुराम और श्री विष्णु की मूर्ति को स्थापित करें।
  4. परशुराम जी के सामने दीपक जलाएं और उनको फूल, अक्षत, अन्य सामग्री अर्पित करें।
  5. भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और हाथ जोड़कर उनसे प्रार्थना करें।
  6. अब प्रसाद परिवारजनों को दें और स्वयं भी ग्रहण करें।

परशुराम जयंती पर क्या करें और क्या न करें

  1. परशुराम जयंती पर भक्त उपवास करते हैं और भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना करते हैं।
  2. जो दंपति पुत्र की कामना करते हैं और परशुराम जयंती पर व्रत करते हैं तो उनकी मनोकामना पूरी होती है।
  3. परशुराम जयंती के दिन दाल या अनाज का सेवन करने से बचें।
Published on:
09 May 2024 02:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर