
Amroha News: अमरोहा के मंडी धनौरा थाना इलाके में बीती रात एक गरीब के आशियाने में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग नही बुझ सकी और कुछ ही देर में गरीब का आशियाना जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
आग लगने कि घटना मंडी धनौरा थाना इलाके के गांव आजमपुर की है। यहां तस्लीम का परिवार झप्परनुमा मकान में रहकर अपनी गुजर बसर करता है। लेकिन सोमवार की रात तस्लीम के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख घर के लोग बाहर निकले और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग नही बुझ सकी।
स्थानीय लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी आग नही बुझ सकी और कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया। पीड़ित तस्लीम ने बताया कि इस आग से उसका लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घर में रखा सारा समान जल गया। साथ ही पीड़ित ने अज्ञात पर आग लगाने का आरोप लगाया है।
Published on:
03 Oct 2023 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
