5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha: रात को नई नवेली दुल्‍हन ने सबको खिलाया कढ़ी-चावल, सुबह खुली आंख तो बेडरूम की थी यह हालत

Highlights Hasanpur कोतवाली क्षेत्र में सामने आया चौंकाने वाला मामला Uttarakhand के पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है युवती कढ़ी-चावल खाने के बाद सुरालियों को आ गई नींद

less than 1 minute read
Google source verification
dulhan_1.jpg

अमरोहा। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जनपद के हसनपुर (Hasanpur) कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की अभी हाल ही में शादी हुई थी। 14 अक्‍टूबर (October) की रात को नई नवेली दुल्‍हन ने पति और सस‍ुरालियों को कढ़ी-चावल खिलाया। सुबह उनके घर का नजारा चौंकाने वाला था।

यह भी पढ़ें:30 नवंबर तक सभी सरकारी कर्मियाें व अधिकारियों की छुट्टि‍यां हुईं कैंसल

11 अक्‍टूबर को दुल्‍हन को लाया था घर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक युवक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में रहता है। वह छोटा-मोटा काम करता है। बताया जा रहा है क‍ि उसकी शादी एक युवती से तय हुई थी। युवती उत्‍तराखंड (Uttarakhand) के जिला पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली है। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी की थी। शादी के बाद 11 अक्‍टूबर को युवक दुल्‍हन को लेकर घर आया था। शादी के फंक्‍शन को देखते हुए उसके घर पर रिश्‍तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था।

यह भी पढ़ें:Video: BSP नेता की पत्‍नी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से की यह मांग

मंगलवार को खुला राज

बताया जा रहा है क‍ि 14 अक्‍टूबर यानी साेमवार की रात को दुल्‍हन ने पति और ससुरालियों को कढ़ी-चावल खाने को दिए। कढ़ी-चावल खाने के बाद सुरालियों को नींद आ गई। मंगलवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। साथ ही दो मोबाइल, गहने और कैश गायब था। घर से दुल्‍हन भी गायब थी। उन्‍होंने नई नवेली दुल्‍हन को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। इस बारे में हसनपुर थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा का कहना है क‍ि उनके संज्ञान में इस तरह की कोई जानकारी नहीं है। अगर पीड़ि‍त युवक तहरीर देता है तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।