
अमरोहा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! Image Source - Social Media 'X'
Police transfer sp amit kumar anand Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एसपी अमित कुमार आनंद ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। इस कार्रवाई में 10 चौकी इंचार्ज, एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा और कुल 56 सिपाहियों का तबादला किया गया है।
तबादले की पहली सूची में 10 चौकी इंचार्ज शामिल किए गए। दरोगा संदीप पंवार को थाना रहरा से एसएसआई रहरा और नरेशपाल राणा को थाना अमरोहा नगर से एसएसआई रजबपुर नियुक्त किया गया है। इसी तरह सुनील कुमार चौहान को गजरौला से जट बाजार चौकी का प्रभारी और विकास त्यागी को बछरायूं से बम्बूगढ़ चौकी भेजा गया है।
एसपी ने आदेश जारी करते हुए दरोगा जोगिंद्र सिंह को गजरौला कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया है। वहीं, नरेंद्र कुमार को बम्बूगढ़ से जोया चौकी भेजा गया और विपिन तोमर को जोया चौकी से थाना बछरायूं स्थानांतरित किया गया। रामप्रकाश को आदमपुर से हसनपुर कस्बा चौकी प्रभारी और देवानंद शुक्ला को रहरा से जल्लोपुर चौकी का प्रभार दिया गया है।
तबादले की सूची में उन चौकी प्रभारियों को भी शामिल किया गया, जिनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं। प्रमोद कुमार को सैद नंगली से नन्हेड़ा चौकी, संदीप कुमार को भूड़ से पपसरा चौकी और संजीव कुमार को पपसरा से भूड़ चौकी भेजा गया है। इसी क्रम में जितेंद्र कुमार को गजरौला से रज्जाक चौकी प्रभारी बनाया गया है।
तबादलों की दूसरी लिस्ट में एक इंस्पेक्टर, तीन दरोगा और 56 सिपाही शामिल किए गए। इन तबादलों को जिले की सुरक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा और सख्ती लाने के लिए अहम माना जा रहा है। एसपी का कहना है कि यह कार्रवाई पूर्ण रूप से प्रशासनिक व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है।
इससे पहले भी अमरोहा जिले में थाना प्रभारियों का फेरबदल किया गया था। गजरौला थाने के प्रभारी को हटाकर मंडी धनौरा के थाना प्रभारी मनोज कुमार को वहां की जिम्मेदारी दी गई थी। लगातार हो रहे इन बदलावों से साफ है कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करना चाहता है।
Updated on:
28 Aug 2025 02:42 pm
Published on:
28 Aug 2025 02:42 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
