अमरोहा। इस समय जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) का मुद्दा गरमाया हुआ है। हॉस्टल में फीस बढ़ोतरी का वहां के स्टूडेंट्स जमकर विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने सोमवार (Monday) को मार्च भी निकाला था। वहीं, सोमवार को संसद (Indian Parliament) में भी यह मुद्दा जोरशोर से उठा। बसपा (BSP) सांसद दानिश अली (Danish Ali) ने इस मुद्दे को उठाकर सरकार पर निशाना साधा।