
धार्मिक स्थल के भीतर लगाई आग,संप्रदाय विशेष में तनाव मौके पर पैरामिलिट्री तैनात इंटलेजेंसी सक्रिय
असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के भीतर देर रात किसी समय आग लगा दी। इतना ही नहीं धार्मिक स्थल के भीतर रखी धार्मिक किताबों केा भी आग के हवाले कर दिया। घटना से एक वर्ग विशेष में आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी कई थानों का फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश की। एएसपी और सीओ सिटी ने घार्मिक स्थल के भीतर का मुआयना कर आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश की। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और धार्मिक स्थल के भीतर घटनास्थल से सबूत जुटाए। माहौल खराब होने के डर से पुलिस के होश उड़ गए। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के काकर सराय गांव में कब्रिस्तान हैं। उसी के बगल में एक वर्ग का सैकड़ों साल पुराना धार्मिक स्थल है। रविवार की रात किसी समय असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के भीतर आग लगा दी। लोगों के मुताबिक धार्मिक किताबों को जला दिया। इसका पता आज सुबह सफाई के दौरान चला।
सोमवार की सुबह करीब छह बजे गांव के रहने वाले नाजिम धार्मिक स्थल की साफ सफाई करने पहुंचे। इस दौरान धार्मिक स्थल के भीतर सभी सामान जला हुआ पड़ा था। धार्मिक किताबें भी जली हुई मिलीं। घटना के बाद काकर सराय समेत आसपास के गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों में रोष व्याप्त हो गया।
धार्मिक स्थल में अग्निकांड की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला, सीओ सिटी विजय कुमार राणा और अमरोहा देहात थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह फोर्स से साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद एलआईयू और इंटेलिजेंस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल धार्मिक स्थल पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई। माहौल बिगड़ने के डर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
Published on:
04 Apr 2022 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
