
भाजपा नेता विनीत शारदा का विवादित बयान..
Amroha News Today: अमरोहा के बिजनौर रोड स्थित एक बैंकेट हॉल में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए विनीत शारदा ने मंच से कई विवादित और भड़काऊ बयान दिए, जिससे राजनीतिक हलकों में गर्माहट फैल गई है।
अपने भाषण के दौरान विनीत शारदा ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उन्हें "औरंगजेब और बाबर की नाजायज औलाद" बताया।
उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने वालों को "औरंगजेब की मानसिकता रखने वाला मुसलमान" कहा।
इसके अलावा उन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए आतंकियों को "जिन्ना की नाजायज औलाद" कहकर संबोधित किया।
भाजपा नेता विनीत शारदा इससे पहले भी अपने भड़काऊ बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। अमरोहा में दिया गया यह ताजा बयान एक बार फिर उन्हें विवादों के केंद्र में ले आया है।
अब सबकी निगाहें विपक्ष की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं कि वे इस बयान पर क्या रुख अपनाते हैं।
Published on:
04 May 2025 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
