22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरोहा में युवक को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी के शक में मिली तालिबानी सजा

Amroha News: अमरोहा में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को चारपाई से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

2 min read
Google source verification
amroha youth tied to charpai beaten over mobile theft video

मोबाइल चोरी के शक में युवक को बांधकर पीटा (फोटो- पत्रिका)

Amroha Today News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक के साथ मारपीट की गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुरैशी में हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर इलाके में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

चारपाई से बांधकर युवक को पीटने का आरोप

जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों को युवक पर मोबाइल चोरी करने का शक हुआ था। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और चारपाई से बांध दिया। आरोप है कि युवक के हाथ-पैर बांधने के बाद उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहे दृश्य को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

मारपीट के बाद युवक को छोड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक की पिटाई करने के बाद उसे वहां से जाने दिया गया। घटना की जानकारी पहले पुलिस तक नहीं पहुंची थी, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इसके बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू की और संबंधित तथ्यों को खंगालना शुरू कर दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक पर लगाया गया मोबाइल चोरी का आरोप सही था या नहीं।

वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना कब हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है और मामले में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।