
Amroha News: अमरोहा में छाया घना कोहरा..
Amroha Weather Today: अमरोहा में देर शाम से ही कोहरा छाया रहा। शाम को लगभग 8 बजे इतना कोहरा था कि दस मीटर की दूरी तक दिखना भी मुश्किल हो रहा था। रात में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक रहा। सुबह में 8 बजे तक भी तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था।
शीतलहर को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। लोगों को बिना किसी कारण घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। शहर में जगह जगह अलाव भी जलाए जा रहे हैं। ज्यादातर इलाके घने कोहरे की चपेट में रहे। बादलों की आवाजाही संग दिन भर गलन भरी ठंडी हवाओं का प्रकोप रहा। कोहरे की घनी चादर की वजह से बुधवार की सुबह दृश्यता शून्य तक सिमट गई।
संबंधित विषय:
Published on:
15 Jan 2025 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
