4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha News: बृजघाट गंगा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कई राज्यों से पहुंचे भक्त, स्नान के लिए लगी लाइन

Amroha News: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर अमरोहा के बृजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कई राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।

less than 1 minute read
Google source verification
Amroha News: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर अमरोहा के बृजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कई राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।

Flood of devotees gathered in Amroha Brijghat Ganga

Amroha News Today: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर ब्रजघाट और तिगरी गंगा में आस्था की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। अमरोहा, बिजनौर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी भी की। उधर, डीएम और एसपी ने तिगरी गंगा स्नान घाट का नजर बनाई राखी। सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी व गोताखोर तैनात रहे।

यह भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने जा रहा था युवक, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

श्रद्धालुओं ने स्नान कर कमाया पुण्य

मौनी अमावस्या पर तिगरी व ब्रजघाट गंगा में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य कमाया। उगते सूरज को अर्घ्य दिया। गंगा मैया से घर में सुख समृद्धि और परिवार पर अपना आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की। धार्मिक अनुष्ठान कराए। पुरोहितों को दान दक्षिणा देकर तृप्त किया। गंगा तट हर हर गंगे के उद्घोष से गूंज उठा।