
आधी रात हसीन जहां को नाइटी में थाने ले जाने के मामले में पुलिस ने की अब ये बड़ी कार्रवाई
अमरोहा. क्रिकेटर मोहम्मद शमी के घर से हसीन जहां को आधी रात नाइटी में थाने ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। केस की जांच कर रही सीओ मिलक सलोनी अग्रवान ने बताया लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
बता दें हसीन जहां ने अमरोहा जिले की डिडौली थाना पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि वह 28 अप्रैल की रात अपनी ससुराल गांव सहसपुर अलीनगर पहुंची थीं। जहां उनका ससुरालियों से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। इसी बीच रात करीब 12 बजे डिडौली पुलिस पहुंची और उन्हें जबरन कमरे से खींचकर नाइटी में ही थाने ले गई। उन्होंने पुलिस से कपड़े बदलकर चलने की बात भी कही थी, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। पूरी रात उन्हें और उनकी बेटी को थाने में मच्छरों वाले कमरे में रखा गया।
अगले दिन सुबह उनका शांति भंग की धारा लगाते हुए चालान कर दिया गया था। जमानत होने के बाद हसीन जहां ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। हसीन जहां ने कोर्ट के साथ पुलिस के आला अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की थी। इसके बाद केस की जांच सीओ मिलक सलोनी अग्रवाल को सौंपी गई थी। बताया जा रहा है कि सीओ सलौनी अग्रवाल ने मामले में 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। उनका कहना है कि जल्द ही जांच पूरी हो जाएगी और उसे आलाधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar PradeshFacebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
Published on:
19 May 2019 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
