15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha : पत्नी के मायके जाने पर गर्लफ्रेंड संग घर में गुलछर्रे उड़ा रहा था पति, चुपके से पहुंची बीवी ने चप्पलों से सिखाया सबक

अमरोहा में एक पति को घर में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ाने पर पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने पैरों में से चप्पलें निकालकर प्रेमिका की जमकर धुनाई कर डाली। मामला थाने तक भी पहुंचा, लेकिन पति के माफीनामे पर मामला शांत हो गया।

2 min read
Google source verification
husband-caught-with-girlfriend-at-home-wife-beats-girl-with-slippers-in-amroha.jpg

यूपी के अमरोहा में एक पति को घर में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ाना उस समय काफी महंगा पड़ गया, जब अचानक पत्नी ने आकर रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने आव देखा न ताव और पैरों में से चप्पलें निकालकर प्रेमिका की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी। शोर सुन मौके पर मोहल्ले वाले भी पहुंच गए। महिलाओं ने किसी तरह उसे समझाया तब जाकर वह शांत हुई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पति की करतूत को लेकर पुलिस से शिकायत की। जहां पति के माफीनामे पर मामला शांत हो सका। इसके बाद पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया।

दरअसल, यह घटना अमरोहा के औद्योगिक नगर गजरौरा के एक मोहल्ले की है। जहां की रहने वाली एक महिला को अपने पति के चरित्र पर शक था। उसे किसी से पता चला था कि पति का किसी लड़की से अफेयर चल रहा है। इसी बीच अचानक उसे मायके जाना पड़ गया।

यह भी पढ़ें - शादी के तीन घंटे बाद ही गर्भवती दुल्हन की मौत होने पर पुलिस का बड़ा एक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

जब वह मायके पहुंची तो उसे जानकारी मिली कि पति घर में अपनी प्रेमिका को लेकर आया है। यह सुन उसके होश उड़ गए। वह खुद को संभालते हुए तत्काल घर पहुंची। जहां उसने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसने अपनी चप्पल उतारकर प्रेमिका को पीटना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें - दलित छात्रा से छेड़छाड़ के बाद बवाल, पथराव में कई दर्जन घायल, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा

महिलाओं ने किसी तरह लड़की को बचाया

शोर सुन आसपास के लोग और महिलाएं भी मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने उसे किसी तरह समझाते हुए लड़की को बचाया। लेकिन, उधर पीड़िता पूरी तरह गुस्से में भरी थी। वह सीधे थाने पहुंची और पति और लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस के सामने पति ने माफीनाम दिया कि वह अब भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेगा। इसके बाद पुलिस ने सभी को घर भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग