
दल-बदल का दौर शुरू, कद्दावर नेता ने थामा BSP का साथ, मायावती इस सीट से दे सकती हैं टिकट
अमरोहा। लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर एक-एक कर राजनीतिक दल अपने पत्ते खोल रहे हैं। ऐसे में दल-बदल का भी दौर शुरु हो गया है। इसी क्रम में जेडीएस (जनता दल सेकुलर) के महासचिव रहे दानिश अलि ने बसपा का दामन थाम लिया। इस बीच खबर है कि दानिश पश्चिमी यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ सकते हैं।
पार्टी में शामिल होने के बाद दानिश अली ने कहा कि जेडीएस का उत्तर प्रदेश में संगठन नहीं है। लेकिन बीएसपी का उत्तर प्रदेश में मजबूत सांगठनिक ढांचा है। इसलिए आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यहां हराया जा सके इसलिए ही वो बीएसपी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज संविधान पर खतरा मंडरा रहा है, ऐसे में हमें मजबूत नेतृत्व की जरुरत है। उन्होंने कहा कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपेंगी वो उसे निभाएंगे.
इस दौरान दानिश अली ने पश्चिमी यूपी के अमरोहा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। जिसके बाद दानिश अली का टिकट तय माना जा रहा है। आपको बता दें कि सपा-बसपा-रालोद गठबंधन में अमरोहा की सीट बसपा के खाते में गई है। हालाकि अंतिम मुहर बसपा सुप्रीमों मायावती को ही लेना है।
Published on:
16 Mar 2019 02:25 pm

बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
