
Amroha News: अमरोहा में बर्फीली हवा चलने से बढ़ गई गलन..
Amroha News Today: मौसम के मिजाज में एकाएक तेज बदलाव के चलते कड़ाके की ठंड के दौर की दोबारा शुरुआत हुई। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी का असर हड्डियां भेद देने वाली सर्द हवा के रूप में दिखाई दिया। अमरोहा जिले और आसपास के इलाकों में तापमान काफी नीचे लुढ़क गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले हफ्ते हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर काफी बर्फबारी दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ के निष्क्रिय होने के बाद पहाड़ों से बर्फीली हवा चलना शुरू हुई। जिससे तापमान फिर से लुढ़कने लगा।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में मौसम आमतौर पर साफ रहने के आसार हैं। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। जबकि दिन के समय धूप खिली रहेगी। दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं।
संबंधित विषय:
Published on:
28 Jan 2025 06:34 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
