18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Amroha: अमरोहा में बारात पर पथराव, 7 लोग घायल, बारात चढ़ने के दौरान हुआ विवाद, पुलिस बल तैनात

Amroha News: अमरोहा के रहदरा गांव में बारात के दौरान गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यादव समाज के लोगों ने जाटव समाज की बारात पर पथराव कर दिया, जिसमें 7 लोग घायल..

less than 1 minute read
Google source verification
Stone pelting on wedding procession in Amroha

Amroha: अमरोहा में बारात पर पथराव..

Stone pelting on wedding procession in Amroha: अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के रहदरा गांव में एक बारात पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि यादव समाज के लोगों ने जाटव समाज की बारात पर पथराव कर दिया। इस घटना में बराती और घराती समेत कुल 7 लोग घायल हो गए हैं।

मुरादाबाद से आई थी सोनम की बारात

जानकारी के अनुसार, रहदरा गांव निवासी रामगोपाल की बड़ी बेटी सोनम की बारात मुरादाबाद के शिरकोई भूड़ से आई थी। बारात चढ़ने के दौरान गाड़ी निकालने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

भीम आर्मी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोबारा पथराव हुआ, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में पुलिस बल की तैनाती

घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सर्किल सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:यूपी रोडवेज में 500 संविदा चालकों की भर्ती शुरू, दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, योग्यता आठवीं पास

एक ही दिन आई थीं दोनों बेटियों की बारातें

उल्लेखनीय है कि रामगोपाल की छोटी बेटी सोनिका की बारात भी हसनपुर नगर से उसी समय गांव आई हुई थी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

बड़ी खबरें

View All

अमरोहा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग