
Car Accident Amroha: हादसे के बाद कार में आग लग गई और भाजपा नेत्री बुरी तरह से झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार देर रात नूरपुर-मुरादाबाद रोड पर कुमखिया चौकी के सामने की है।
बताया जा रहा है कि भाजपा नेत्री बिजनौर के नूरपुर से मुरादाबाद अपने घर लौट रही थीं। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जिस दौरान उनकी कार की ट्रक से टक्कर हुई। उसके तुरंत बाद ही कार में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार भाजपा नेत्री रात करीब एक बजे अपनी कार से नूरपुर से अपने घर मुरादाबाद जा रही थीं। वह अकेली थी और खुद ही कार चला रही थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Published on:
25 Oct 2023 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allअमरोहा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
