4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: होमगार्ड मांग रहे भीख, योगी के मंत्री ने दिया बड़ा बयान

Highlights 25 हजार होमगार्डों की ड्यूटी खत्‍म करने की आई थी खबर Muaffarnagar में सैकड़ों होमगार्डों ने मांगी भीख MLA Chetan Chauhan ने क‍हा- अच्‍छे से मनाएं Diwali

2 min read
Google source verification
vlcsnap-2019-10-16-11h04m43s157.png

अमरोहा। 25 हजारों होमगार्डाें की नौकरी पर तलवार लटकने की खबर मिलने के बाद कई परिवाराें में खलबली मच गई। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में तो सैकड़ों होमगार्डों ने इस फैसले के खिलाफ भीख मांगी। वहीं, योगी सरकार में होमगार्ड विभाग के मंत्री चेतन चौहान (Chetan Chauhan) ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। चेतन चौहान अमरोहा (Amroha) के नौगांवा सादात से विधायक (MLA) हैं।

यह भी पढ़ें: Big News: भारत-पाक बॉर्डर पर तैनात सेना के जवान को थाने में पीटा, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराए जाएंगे रुपये

दरअसल, मंगलवार को 25 हजार होमगार्ड जवानों की पुलिस (Police) विभाग में ड्यूटी खत्‍म होने की खबर आई थी। इसके बाद मुजफ्फरनगर में सैकड़ों होमगार्ड कर्मियों ने जिला कलेक्ट्रेट में इकट्ठे होकर जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने हाथों में कटोरा लेकर शहर में घूमकर भीख मांगी थी। इसके बाद उन्‍होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा था। प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंचे थे। उन्‍हाेंने होमगार्डोें के साथ हर लड़ाई में साथ रहने का आश्‍वासन दिया था। होमगार्डों ने कहा था कि भीख मांगकर ये रुपये मुख्यमंत्री (UP CM) राहत कोष में जमा कराए जाएंगे। राज्य सरकार भूखी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें:Exclusive- कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने बताया, क्‍यों बनाया गया आदिवासी युवक को सोनभद्र का जिलाध्‍यक्ष- देखें वीडियो

यह कहा मंत्री ने

वहीं, इस मामले में मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि किसी भी होमगार्ड की नौकरी नहीं जाएगी। कोई भी बेरोजगार नहीं होगा। बजट के चलते ऐसा निर्णय लिया गया है। हाेमगार्डों को इसी बजट में पुलिस महकमे में ड्यूटी दिलाने के लिए डीजीपी से बात हुई है। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया है क‍ि होमगार्डों की ड्यूटी लगवाई जाएगी। वह इसको लेकर मुख्‍यमंत्री से भी बात करेंगे। उन्‍होंने पुलिस अधिकारियों को सुझाव दिया है क‍ि इस बजट में वे जितने होमगार्डों को ड्यूटी दे सकते हैं, दें। उन्‍होंने कहा कि कोई भी बेरोजगार नहीं होगा। सभी अपनी दिवाली अच्‍छे से मनाएं।