सोनभद्र उत्तर प्रदेश का सबसे अधिक आदिवासी आबादी वाला जिला है। आदिवासियों में गोंड, कोल, बियार, खरवार प्रमुख जातियां हैं। रामराज गोंड आदिवासी हैं। उनके पिता बहादुर गोंड उभ्भा गांव के प्रधान रहे हैं। कांग्रेस से बहादुर गोंड का पुराना नाता है। वे घोरावल ब्लाॅक की कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं।