27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Saharanpur / Exclusive: सीएम से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंच रही हैं सहारनपुर! जानिए प्राेग्राम

Exclusive: सीएम से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती पहुंच रही हैं सहारनपुर! जानिए प्राेग्राम

Highlights सरसावा एयरबेस स्टेशन पर उतरेगा प्लेन बुधवार काे मायावती पहुंच रही हैं सहारनपुर 18 काे सीएम करेंगे सहारनपुर में सभा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 15 Oct 2019, 10:29 PM IST

उपचुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, इस कद्दावर नेता को पद से किया बेदखल

उपचुनाव से पहले मायावती का बड़ा एक्शन, इस कद्दावर नेता को पद से किया बेदखल

सहारनपुर। मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती सहारनपुर पहुंच रही हैं। यह अलग बात है कि वह सहारनपुर में महज पांच मिनट के लिए ही रुकेंगी और इस दाैरान किसी से मुलाकात भी नहीं करेंगी। उनका वीआईपी प्राेग्राम पहुंच गया है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटियां भी नियत कर दी गई हैं।

दरअसल बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) काे बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक प्रोग्राम में शामिल हाेना है। इसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए वह सहारनपुर सरसावा एयरबेस स्टेशन पहुंचेंगी। मायावती लखनऊ से चार्टर प्लेन (Charter plane) के जरिए सरसावा एयरबेस स्टेशन पहुंचेंगी और यहां से हेलीकॉप्टर (Halicopter) में सवार हाेकर आगे लिए उड़ान भरेंगी।

18 काे पहुंचेगे सीएम

18 अक्टूबर काे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंच रहे हैं। दाेपहर बाद सीएम सहारनपुर के नानाैता में पहुंचेगे यहां करीब 50 मिनट सभा करेंगे। सीएम के प्राेग्राम की तैयारियां भी जाेराें पर हैं । भाजपा के कई नेताओं ने सीएम के पहुंचने से पहले सहारनपुर में डेरा डाल लिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..