
अनूपपुर. नगरपालिका वार्ड क्रमांक १४ में अपने मामा मैकू चौधरी के घर आई ८ वर्षीय किशोरी नयना चौधरी पिता दुलारे चौधरी गांव सेंदुरी अनूपपुर की मौत मंगलवार को कुंए पर नहाने के दौरान कुंए के अंदर गिरने से हो गई। घटना के उपरांत परिजनों ने गम्भीर हालत में किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि किशोरी पांच दिन पूर्व अपने माता पिता के घर से अपने नाना-नानी के घर अनूपपुर आई थी। जहां मंगलवार की सुबह लगभग १० बजे आसपास के अन्य लडकियों के साथ नहा रही।
इसी दौरान वहां नहा रही लड़कियां चली घर चली। आशंका है कि किशोरी नहाने के दौरान कुंए से पानी खींचने का प्रयास की होगी, जहां बाल्टी में भरी पानी के भार में कुंए में फिसलकर गिर गई होगी। स्थानीय लोगों ने कुंए में उतर कर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तबतक उसकी सांसे उखड़ गई। पुलिस अस्पताल की सूचना पर पंचनामा तैयार कर पीएम उपरांत परिजनों को शव सौंप दिया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
-------------
सोती किशोरी को छिपकली ने काटा, हालत गम्भीर
अनूपपुर. पुष्पराजगढ़ के बेलगांव में जमीन पर सो रही १५ वर्षीय किशोरी लक्ष्मीदेवी पिता रामभजन को किसी छिपकली ने काट लिया। जहां कुछ समय उपरांत किशोरी की तबियत बिगडऩे पर परिजनों ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्रग्राम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने किशोरी की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
------------------
युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
राजनगर. रामनगर थाना सेक्टर सी कॉलोनी में १६ अप्रैल की शाम ५.३० बजे १८ वर्षीय युवती स्वाति मिश्रा ने कॉलोनी क्वार्टर एम-२५ में ही पंखे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया है। परिजनों ने युवती के फांसी लगाने के कारण अज्ञात बताए हैं उनके अनुसार स्वाति ने कक्षा 10 वीं परीक्षा दी थी।
-----------------
आग की चपेट में आई महिला की मौत
कोतमा. राजगनर काली बस्ती निवासी ४५ वर्षीय कमला देवी पति हरिओम केवट 16 अप्रैल की शाम को खाना पकाने के दौराव स्टोव से निकल रही आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गई। जहां गम्भीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए परिजनों ने बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन महिला की हालत नाजुक देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर रेफर किया गया तथा वहां से शहडोल भेजा गया। ेलेकिन मंगलवार को महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।
Published on:
18 Apr 2018 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
