
अनूपपुर विधानसभा सीट (एसटी) इसलिए खास है क्योंकि यहां से भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहूलाल सिंह (bisahulal singh) मैदान में थे और कांग्रेस ने उनके सामने रमेश सिंह (anuppur ramesh singh) को मैदान में उतारा था। मुख्य मुकाबला इसलिए भी खास था क्योंकि बिसाहूलाल सिंह 73 साल के हैं और उनके सामने कांग्रेस ने 45 साल के रमेश सिंह। अनूपपुर विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। बिसाहूलाल सिंह को 77110 वोट मिले और कांग्रेस प्रत्याशी रमेश कुमार सिंह को 56691 वोट मिले। हार जीत काअंतर 20 हजार 419 रहा। 17 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर 76.18 फीसदी मतदान हुआ।
2018 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों के अनुसार अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र (anuppur vidhan sabha seat) में कुल 164248 मतदाता थे और इनमें से 62770 ने कांग्रेस उम्मीदवार रहते हुए बिसाहूलाल सिंह को जिताया था। जबकि 51209 वोट पा सके बीजेपी प्रत्याशी रामलाल रौतेल 11561 वोटों से चुनाव हार गए थे। इसके बाद 2020 में हुए मध्यप्रदेश में कई कांग्रेस विधायक भाजपा में चले गए थे, बिसाहूलाल भी उनमें से एक थे, जिन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
भाजपा से बिसाहू लाल सिंह मैदान में
बिसाहूलाल सिंह 73 साल के हैं और हाईस्कूल तक शिक्षा प्राप्त की। शुरुआत में कांग्रेस के लिए दिवारों पर लेखन का का काम करते थे इसके बाद एसईसीएल में नौकरी करने लगे। नौकरी छोड़कर राजनीति में आ गए। वे 1962 में युवा कांग्रेस के महामंत्री बनाए गए। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद 1980 में पहली बार विधायक बन गए। भाजपा की ओर से बिसाहुलाल सिंह को टिकट इसलिए दिया गया है क्योंकि उनकी आदिवासी समाज में अच्छी पकड़ है और वे खुद भी आदिवासी बहुल क्षेत्र के ही हैं।
कांग्रेस की ओर से 45 साल के रमेश सिंह
कांग्रेस ने 45 साल के रमेश सिंह को टिकट दिया है। रमेश सिंह ग्रेजुएट कर चुके हैं और डिप्टी कलेक्टर के पद से इस्तीफा देने के बाद 2020 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी प्रीति सिंह ने भी जीत अर्जित की थी और जिला पंचायत अध्यक्ष बन गईं। रमेश सिंह को कांग्रेस ने टिकट इसलिए दिया कि कमलनाथ के आश्वासन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यहां उपचुनाव हुआ था जिसमें भी बिसाहूलाल सिंह चुनाव जीत गए थे।
एसटी मतदाता ज्यादा
अनूपपुर सीट पर आदिवासी वोटर्स की निर्णायक भूमिका होती है। अनुसूचित जन जाति (एसटी) के लिए आरक्षित अनुपपुर सीट पर 31.8 प्रतिशत वोटर्स एससी वर्ग के हैं, जबकि 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति के हैं। यह करीब 25 हजार की संख्या में है।
Updated on:
04 Dec 2023 02:56 pm
Published on:
31 Oct 2023 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
