
अनूपपुर। मध्यप्रदेश के मंत्री बिसाहुलाल सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार भी उन्होंने विवादित बयान दे डाला। महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए वे उन्होंने कहा कि स्वर्ण जाति की महिलाओं पर बोलते हुए बिसाहुलाल सिंह ने कहा कि महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं दिया जाता था। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को आज भी कैद करके रखते हैं, जिस कारण समानता का अभाव रहता है। यदि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को घर से खींचकर बाहर निकालना होगा। उन्हें सामाजिक दृष्टिकोण में शामिल सभी विकसित गतिविधियों में शामिल भी करना होगा।
मंत्री बिसाहूलाल सर्वजन सुखाय सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित नारी रत्न सम्मान समारोह में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम अनूपपुर जिले की उप तहसील फुनगा में आयोजित हुआ था। यहां मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह बड़े-बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को समाज में कंधे से कंधा मिलाकर चलने नहीं देते हैं। बड़े-बड़े लोग अपने घर की महिलाओं को कैद करके रखते हैं। उन्होंने कहा कि समानता लाना है तो उच्च जाति की महिलाओं को भी घर से खींचकर निकालो।
Updated on:
25 Nov 2021 04:04 pm
Published on:
25 Nov 2021 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
