
SDM ज्योति मौर्य..उत्तरप्रदेश की इस महिला अधिकारी का नाम बीते दिनों इस कदर सुर्खियों में रहा कि उस पर बहस छिड़ गई। लोग अपनी राय व्यक्त करने लगे और ये सवाल खड़े करने लगे कि क्या शादी के बाद पति को अपनी पत्नी को पढ़ाना चाहिए ? खैर ये मामला अब शांत हो चुका है लेकिन इससे मिलता जुलता एक मामला अब मध्यप्रदेश के अनूपपुर में सामने आया है। अनूपपुर में मंगलवार को जब जनसुनवाई में एक शख्स अपनी व्यथा लेकर पहुंचा और अधिकारियों को बताई तो फिर से एसडीएम ज्योति मौर्य का किस्सा ताजा हो गया।
लोन लेकर पत्नी को पढ़ाया
जनसुनवाई में पहुंचे जोहन भारिया नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी मीनाक्षी पहले से ही शादीशुदा थी, लेकिन वह अपने ससुराल नहीं जाती थी। बिना किसी को बताए उन दोनों ने मंदिर में शादी ली थी। मीनाक्षी पढ़ी-लिखी थी और नौकरी करना चाहती थी इसलिए उसे पटवारी, शिक्षक और नर्सिंग का फार्म भरवाया। नर्सिंग में मीनाक्षी का सिलेक्शन हुआ तो उसे GNM की ट्रेनिंग खंडवा में करने के लिए भेज दिया। लेकिन इसके बाद मीनाक्षी पूरी तरह से बदल गई। उसे ट्रेनिंग कराने के लिए मैंने अलग अलग जगह से लोन लिया और बीमा भी तुड़वाया लेकिन अब वो मेरे साथ नहीं रहना चाहती।
कहती है दूसरी पत्नी ढूंढ लो- पति
फरियादी जोहन भारिया ने आगे बताया कि ट्रेनिंग के दौरान मीनाक्षी खंडवा से घर आती थी लेकिन मेरे घर न आकर वो सीधे अपने मायके चली जाती थी। एक दिन जब मैंने उससे अपने घर आने के लिए कहा तो उसने साफ साफ इंकार कर दिया और कहा कि उसकी जिंदगी में कोई और आ चुका है अब तुम दूसरी पत्नी ढूंढ लो। वो पत्नी की इस बात को बर्दाश्त कर गया और बेटी की साथ लेकर गुजरात चला गया लेकिन एक दिन मीनाक्षी अपने भाईयों के साथ गुजरात पहुंच गई और जान से मारने की धमकी देकर बेटी को अपने साथ ले गई। जोहन का कहना है कि उसे अपनी बेटी चाहिए वो नहीं चाहता कि उसकी बेटी मीनाक्षी के साथ रहे।
देखें वीडियो- गुलाब का फूल देकर लड़के की बांहों में झूली लड़की, कॉलेज में सरेआम बोली I LOVE YOU
Published on:
08 Aug 2023 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
