25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथियों की मौत से पर्दा उठा नहीं, अब जहरीला पदार्थ खाने से 5 गायों की मौत, मचा हड़कंप

5 Cows Death : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जहरीला पदार्थ खाने 10 हाथियों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब एसईसीएल परिक्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से हुई 5 गायों की मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अनूपपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 Nov 2024, 5:13 PM IST

5 Cows Death

5 Cows Death :मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग के अंतर्गत आने वाले उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जहरीला पदार्थ खाने 10 हाथियों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि अब एसईसीएल परिक्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से हुई 5 गायों की मौत ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। नाराज गौरक्षक और गौ मालिकों ने विरोध जताते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ साथ मुआवजे की मांग की है।

मामला अनूपपुर जिले की सीमा औक अमलाई थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले रामपुर बैरिहा गांव के पास झाड़ियों में आज 5 मवेशियों के शव मिले है। इनमें दुधारू गाय और गौवंश शामिल है। लोगों का आरोप है कि एसईसीएल की लापरवाही के चलते उनके परिक्षेत्र में विचरण के दौरान गाय ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- मंदिर के पुजारी ने भक्तों पर किया तलवार से हमला, विरोध करने आए ग्रामीणों पर चलाई गोली, 3 घायल

ब्लास्टिंग से दूषित पानी पीने से मौत की आशंका

गौवंश मालिक और गौरक्षक ने आरोप लगाया कि एसईसीएल रामपुर बटुरा मेघा प्रोजेक्ट के ब्लास्टिंग से दूषित हुआ पानी पीने से मवेशियों की मौत हुई है। मामले की जानकारी मिलते ही कामधेनु गौ सेवक व गौवंश मालिक ने मौके पर पहुंच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अमलाई थाना प्रभारी जेपी शर्मा का कहना है कि रामपुर बैरिहा के झाड़ियों में 5 मवेशियों के शव मिले हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।