16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आईजीएनटीयू में खरीफ पूर्व वैज्ञानिक खेती के बारे में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

आईजीएनटीयू में खरीफ पूर्व वैज्ञानिक खेती के बारे में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

2 min read
Google source verification
Farmers' seminar on organized farming seminar on KRIST in IGNTU

आईजीएनटीयू में खरीफ पूर्व वैज्ञानिक खेती के बारे में किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

आईजीएनटीयू में किसानों ने प्रधानमंत्री के साथ परिचर्चा का देखा सीधा प्रसारण
अनूपपुर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र अनूपपुर के वैज्ञानिकों ने बुधवार २० जून को किसान संगोष्ठी आयोजित कर खरीफ पूर्व वैज्ञानिक खेती के बारे में बहु-उपयोगी जानकारियां प्रदान की। इस अवसर पर किसानों ने क्षेत्र में खेती में आ रही चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के साथ हुए संवाद का सीधा प्रसारण भी किया गया। केवीके प्रमुख और वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एसके पांडे के निर्देशन में वैज्ञानिकों की टीम ने किसानों को प्रमुख रूप से खरीफ पूर्व फसल की सुरक्षा के बारे में बताया। इसमें कृषिगत उपायों के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, फसल चक्र, बीजोपचार, बुवाई का सही समय, प्रपंच फसलें, समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन, समन्वित खरपतवार प्रबंधन, जैविक उपायों में मित्र कीटों का संरक्षण, लाभदायक सूक्ष्म जीवों का संरक्षण, जैविक कीटनाशकों और फफूंद नाशकों का प्रयोग एवं रासायनिक उपायों से कीटों को खत्म करने की जानकारी प्रदान करना शामिल था। कुलपति प्रो. टीवी कटटीमनी ने वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि वे किसानों की आय को बढ़ाने के लिए हर संभव मदद प्रदान करें। कार्यक्रम में किसानों ने अमरकटंक क्षेत्र में खेती में आ रही चुनौतियों विशेषकर उन्नत बीज की कमी और जैविक खाद बनाने की जानकारी प्रदान करने का अनुरोध किया गया। इस पर केवीके ने इन विषयों पर विस्तृत कार्यशालाएं आयोजित करने का आश्वासन दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के साथ परिचर्चा को भी किसानों के सम्मुख सीधा प्रसारित किया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने किसानों से वैज्ञानिक खेती और उन्नत खेती उपकरणों का प्रयोग कर आय बढ़ाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया गया। प्रसारण को देखने के बाद किसान खेती को लेकर काफी आशान्वित और प्रोत्साहित दिखाई दिए। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अनीता ठाकुर, संदीप चौहान, योगेश कुमार, अनिल कुर्मी, सुनील कुमार राठौड़, सूर्यकांत नागरे, संदीप कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।