
VIDEO : फसलों को किस तरह नुकसान पहुंचाता है टिड्डी दल, सामने आईं तस्वीरें
अनूपपुर। अभी तक जिले की सीमा से सटे उमरिया शहडोल और डिंडोरी में टिड्डी दलों के प्रवेश और फसलों को नुकसान के बाद पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ईटौर ग्राम में टिड्डी दल ने प्रवेश कर लिया है। टिड्डी दल का प्रवेश डिंडौरी ज़िले के कारोपानी ग्राम की तरफ से हुआ है। दल की लंबाई दो किलोमीटर के इलाके में फैली है।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
टिड्डी दल के नर्मदा नदी के इस पार प्रवेश करके ग्राम ईटौर के समीप विश्राम करने की जानकारी मिलते ही प्रशासन एवं कृषि विभाग मौक़े पर पहुंचा है। जिसे भगाने के कार्य में अमले को तैनात किया गया है। वहीं, टिड्डी दल के जिले में प्रवेश की सूचना पर एसडीएम पुष्पराजगढ़ विजय डहेरिया, उप संचालक कृषि एन.डी गुप्ता और सीईओ जनपद पुष्पराजगढ़ एमपी सिंह समेत प्रशासनिक एवं कृषि अमला पहुंच कर आसपास के क्षेत्रों का मुआयना कर रहे हैं। साथ ही, इस रणनीति पर भी काम कर रहे हैं कि, इस विनाशकारी टिड्डियों के दल को किस तरह नष्ट किया जाए। देखें खबर से संबंधित वीडियो...।
Updated on:
16 Jun 2020, 9:21 PM IST
Published on:
16 Jun 2020, 9:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.