8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुदाई में नपा की अनदेखी: १४ करोड़ की जलापूर्ति परियोजना में ठेकेदार ने खोद दी ११ करोड़ की सडक़, वार्डवासियों का पैदल चलना हुआ मुश्किल

खुदाई में नपा की अनदेखी: १४ करोड़ की जलापूर्ति परियोजना में ठेकेदार ने खोद दी ११ करोड़ की सडक़, वार्डवासियों का पैदल चलना हुआ मुश्किल

2 min read
Google source verification
In the excavation of the drain, the contractor has digged 11 crores of

खुदाई में नपा की अनदेखी: १४ करोड़ की जलापूर्ति परियोजना में ठेकेदार ने खोद दी ११ करोड़ की सडक़, वार्डवासियों का पैदल चलना हुआ मुश्किल

वार्डवासियों का पैदल चलना हुआ मुश्किल, निर्माण की डेडलाईन समाप्त कार्य जारी
अनूपपुर। जिला मुख्यालय व नगरीय क्षेत्र अनूपपुर के १५ वार्डो में जलप्रदाय योजना के तहत बिछाई जा रही पाईपलाईन में नगरीय प्रशासन की अनदेखी में ठेकेदार ने वार्डो के भीतर बनी मुख्यमंत्री अद्योसंरचना सडक़ योजना की ११.७० करोड़ की सडक़ को जगह जगह से खोदकर बदहाल कर दिया है। वार्डो के अंदर बनी करोड़ों की सीसी सडक़े एक छोर से पूरी तरह खाई के रूप में मौत के सामान मुंह बाये हुए हैं, जहां गुजरने वाले वाहन चालकों की थोड़ी सी चूक में सवार गड्ढे में फंसकर हादसों का कारण बन सकता है। इन सडक़ों में कुछ सडक़े ऐसी भी हैं जिसे हाल के दिनों में ढलाई कर तैयार किया गया था। लेकिन करोड़ों की मजबूत सीसी सडक़ को जलप्रदाय योजना से सम्बंधित ठेकेदार ने कम्प्रेशन मशीनों के माध्यम से खोद आमजनों के लिए मुसीबत पैदा कर दी। हालंाकि पूरे मामले में नगरपालिका ने चुप्पी साधते हुए जगह की कमी में सडक़ की तुडाई कर पाईप लाईन डालने तथा टेंडर प्रावधानों के अनुरूप वाटर सप्लाय टेस्ट के बाद सडक़ को दुरूस्त कराने की बात कह रही है। लेकिन नपा खुद द्वारा बनाए गए ११.७० करोड़ की लागत में दो मॉडल सडक़ नपा के इस आश्वासन का उदाहरण बनी हुई है, जहां ठेकेदार ने घटिया स्तर का निर्माण कार्य कराया और चंद माह बाद सडक़ उधडऩा आरम्भ कर दिया था। विदित हो कि जलप्रदाय योजना के तहत नगरपालिका अनूपपुर द्वारा वर्ष २०१३ में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। जिसमें वर्ष २०१४ में स्वीकृति उपरांत निविदा २०१५ में बुलाई गई। जहां लगभग १४.७० करोड़ की जलापूर्ति परियोजना का कार्य आरम्भ करते हुए नगर के समस्त वार्डो में ४ ओवरहैड टैंक के साथ ६ किलोमीटर लम्बी मुख्य पाईप लाईन के साथ ६० किलोमीटर ब्रांच लाईन पाईप बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
बताया जाता है कि जलप्रदाय योजना के समय ही अनूपपुर नगरीय विकास के लिए मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत ११.७० करोड़ की लागत से २ मॉडल सडक़ सहित १८ अन्य सडक़ का निर्माण कार्य कराए जाने की योजना प्रस्तावित हुई और सडक़ों का निर्माण कार्य कराया गया। इससे पूर्व भी जलप्रदाय योजना में ठेकेदार ने सामतपुर-कोतमा मार्ग पर सडक़ किनारे लगभग दो किलोमीटर लम्बे गड्ढे की खुदाई की थी। जिसमें जेसीबी मशीन से ४.८७ करोड़ की लागत से बनी मॉडल सडक़ की बेस तथा ३५ लाख की लागत से बनी डामरीकृत सडक़ के सोल्डर की नींव ही कमजोर कर दिया। इसमें सडक़ की संरक्षिका रही पीडब्ल्यूडी विभाग से भी खुदाई के लिए ठेकेदार ने अनुमति नहीं ली। वहीं शेष वार्डो में भी पाईप लाईन बिछाने ठेकेदार ने नगर के समस्त सीसी सडक़ तथा बस्ती मुख्य डामरी सडक़ के किनारों को भी खोद सडक़ को जर्जर बना दिया है।
बॉक्स: डेडलाईन समाप्त कार्य जारी
टेेंडर प्रावधानों के अनुसार जलप्रदाय योजना के तहत फिल्टर प्लांट सहित पाईप लाईन बिछाने का कार्य फरवरी २०१८ में ही पूर्ण किया जाना था। लेकिन नगरपालिका ने सुस्त गति से हुए निर्माण कार्य तथा ठेकेदार की मनमानी में बार बार निर्माण कार्य की डेडलाईन बढ़ाई। हालात यह बने कि दो डेड लाईन तय के करने के उपरांत नपा ने ३१ जुलाई अंत डेडलाईन तय कर दी। लेकिन आलम है कि ३१ जुलाई के बाद भी पाईप लाईन बिछाने का कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका। कंपनी अब भी किसी बॉन्ड के ही आगामी निर्माण कार्यो को जारी रखी हुई है।
वर्सन:
अभी तक यह तीसरा मौका दिया गया। लेकिन अबतक कंपनी ने कार्य पूर्ण नहीं किए गए हैं। कंपनी की इस लापरवाही के लिए सीएमओ से नोटिस जारी करवाते हुए कंपनी की अमानत राशि जब्त कराने की कार्रवाई की जाएगी।
रामखेलावन राठौर, नपा अध्यक्ष अनूपपुर।